राजस्थान: फर्जी आर्मी अफसर बन 50 महिलाओं से बनाये शारीरिक संबंध, दो का किया मर्डर, अरेस्ट

राजस्थान की जयपुर पुलिस ने फर्जी आर्मी अफसर बनकर मर्डर कर फरारी काट रहे आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू उर्फ मिंटू को भिवाड़ी के टपूकड़ा से अरेस्ट कर लिया है। मिंटू 50 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

राजस्थान: फर्जी आर्मी अफसर बन 50 महिलाओं से बनाये शारीरिक संबंध, दो का किया मर्डर, अरेस्ट

Advertisement

जयपुर। राजस्थान की जयपुर पुलिस ने फर्जी आर्मी अफसर बनकर मर्डर कर फरारी काट रहे आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू उर्फ मिंटू को भिवाड़ी के टपूकड़ा से अरेस्ट कर लिया है। मिंटू 50 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

पंजाब: अमरिंदर सिंह बराड़ बने पीसीसी प्रसिडेंट, प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नेता

जयपुर की डीसीपी रिचा तोमर ने बताया कि जयपुर के करगनी पुलिस स्टेशन एरिया के आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू उर्फ मिंटू को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई। लेकिन शातिर होने के चलते वह पुलिस के पहुंचने के पहले ही मौके से फरार हो जाता था।

सोशल मीडिया पर करता था शिकार
फर्जी आर्मी अफसर सख्ती से पुलिस की पूछताछ में टूट गया। फर्जी आर्मी अफसर बनकर लोगों को लूटने और महिलाओं से अवैध संबंध बनाने की पूरी कहानी बयां की। उसने बताया कि वह सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स के जरिए लड़कियों से मिलता था। इसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उस जगह को छोड़कर फरार हो जाता था। वह अब तक 50 लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है। पहले भी एक जयपुर की लड़की का मर्डर कर एवीडेंस मिटाने के लिए बॉडी को रेलवे ट्रैक पर डालकर फरार हो गया था। उसकी मर्डर कर सबूत मिटाने के लिए ट्रेन की पटरी पर डाल दिया था। पुलिस अभी तक मर्डर का खुलासा भी नहीं कर पाई थी। 
माशूका की मर्डर कर हो गया फरार
एडिशनल डीसीपी राम सिंह शेखावत ने बताया कि 23 फरवरी को आर्मी नगर (निवारू रोड) स्थित मकान में उत्तर प्रदेश निवासी रोशनी नाम की महिला की बॉडी बिस्तर पर पड़ी मिली थी। विक्रम कई महीनों से उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। एफएसएल की जांच में सामने आया कि रोशनी की मर्डर गला घोंटकर हुई थी। पुलिस को आरोपी विक्रम ने बताया कि रोशनी से उसकी मुलाकात जयपुर के होटल में हुई थी। इस होटल में ठहरते वक्त उसने ऑटो ड्राइवर से लड़की की डिमांड की थी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने ही रोशनी को बुलाया था। रोशनी व विक्रम ने एक साथ रात गुजारी थी। फिर दोनों की दोस्ती हुई। दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। इसके बाद दोनों हरदोई चले गये। वहां कुछ दिन रहने के बाद जयपुर में रेंट पर कमरा ले लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका रोशनी सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई थी। विक्रम उसे बार-बार सेक्स रैकेट छोड़ने के लिए बोल रहा था। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर विक्रम ने तकिए से उसका मुंह दबाकर मर्डर कर दी।
प्रेमिका की फैमिली को दिया झांसा
पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि रोशनी के पिता उत्तर प्रदेश में मर्डर के आरोप में सजा काट रहे हैं। उसने रोशनी के घरवालों को बताया कि उसके सीनीयर अफसरों से संपर्क हैं। उसने खुद को आर्मी अफसर बताकर परिवार से बेल के लिए कैश व ज्वेलरी लिए। इन्हें ले जाकर चंडीगढ़ में बेच दिया और रकम हड़प ली। पुलिस जांच में सामने आया कि अलवर के सदर इलाके में आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे थे। विक्रम के अनुसार उसने मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में अलग-अलग काम किया है।