रांची: सीएम रघुवर दास ने रांची में रोड शो कर बीजेपी कैंडिडेट के लिए वोट मांगा

Advertisement

सड़क किनारे सब्जी बेचने वाली,राहगीरों व दुकानदारों से मिलेकांग्रेस पर लगाया वंशवाद की राजनीति करने का आरोपकांग्रेस को 44 सीट से चार पर लायेंगेसीएम रघुवर दास टाटीसिलवे में रोड शो कर बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ के लिए वोट मांगा.रांची:

सीएम रघुवर दास ने मंगलवार को रांची के टाटीसिलवे में रोड शो कर रांची ले बीजेपी कैंडिडेट संजय सेठ के समर्थन में लोगों से वोट मांगा. सीएम ने रोडशो के दौरान रोड किनारे सब्जी बेचने वाली से लेकर राहगीरों व दूसरे दुकानदारों से मिलेलकर बीजेपी पक्ष में वोट करने की अपील की. सीएम ने रोड शो के बाद पार्टी कैंडिडेट के लिए चुनावी सभा भी की. सीएम ने लोगों से कहा कि कांग्रेस को 44 सीट से चार सीट पर लाना है. कांग्रेस ने शराब और गांधी जी की तस्वीर बांट गरीबों का वोट लिया, झारखंड को समृद्ध राज्‍य बनाने की मेरी प्राथमिकता है. सीएम ने कहा कि चोर और भ्रष्टाचारी लोग एकजुट होकर महागठबंधन बनाकर प्रधानमंत्री पद से मोदी जी को हटाना चाहते हैं. वे लोग देश के खजाने पर वे पंजा नहीं मार पा रहे क्योंकि वहां एक चौकीदार बैठा है. आजादी के बाद से कांग्रेस की देश को लूटना फितरत ही रही है . कांग्रेस के 55 साल से ज्यादा देश का नेतृत्व करने के बावजूद गरीबी क्यों है. कांग्रेस पार्टी के लोगों ने गरीबों को कभी शराब दिया तो कभी गांधी जी की तस्वीर देकर उनका वोट लेने का काम किया है. सीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है. जनता को लोकतंत्र में आस्था है. आपलोगों ने 2014 में जिस प्रकार वंशवाद और परिवारवाद को नकार कर एक गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया था, उसी प्रकार 2019 में भी देश का बागडोर मोदी जी को सौंपे. आप संकल्प लें आप मोदी जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त झारखण्ड बनायेंगे. इस बात का ध्यान रखें कि यह वही मत है जिसके लिए राज्य के वीरों ने बलिदान दिया है. सुशासन और समृद्धि से अपना झारखण्ड आच्छादित हो सके.