झाारखंडः बालू माफिया ने गोड्डा एमएलए अमित मंडल को दी जान मारने की धमकी

Advertisement

गोड्डाः

बालू माफिया ने बीजेपी के गोड्डा एमएलए अमित मंडल को फोन पर जान मारने की धमकी दी है.एमएलए श्री मंडल ने धमकी दिये जाने की सूचना झारखंड के डीजीपी को दी है.एमएलए का कहना है कि उनके छोटे भाई सुमित आनंद के मोबाइल पर किसी अननोन ने फोन कर कहा कि वो अपने भाई को समझा दें,सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है.बालू मामले पर दबिश बनाने का काम कर रोजी रोटी मार रहा है.फोन करने वाले बातचीत के दौरान जान मारने की भी धमकी दी. एमएलए श्री मंडल ने डीजीपी को मामले जानकारी देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.उन्होंने ने कहा कि उन्हें आशंका है कि रसूख वाले कंट्रेक्टर और बालू माफिया ही धमकी दे रहे हैं.उल्लेखनीय है कि गोड्डा में पुलिस की मिलीभगत से बालू का इलिगल कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है.पुलिस यदा-कदा रेड कर अपनी कारर्वाईकी वाहवाही लूटती है.