झारखंड: CM रघुवर दास से मिले सुदेश ने विधानसभा चुनाव पर की चर्चा,आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग

Advertisement

रांची:

एक्स डिप्टी सीएम सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को सीएम रघुवर दास से मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक हालातों तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. सुदेश ने सीएम से राज्य में आरक्षण की सीमा बढ़ाने तथा नये प्रखंडों के गठन की मांग की. उन्होंने सीएम के इस संबंध में मांगपत्र भी सौंपा. सुदेश ने सीएम से पिछड़े वर्ग को 27, अनुसूचित जनजाति को 32 तथा अनुसूचित जाति को 14 परसेंट आरक्षण देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. आजसू सुप्रीमो ने सीएम से रांची जिले के जोन्हा, सोनाहातू पूर्वी, तमाड़ पूर्वी, पिठोरिया, खूंटी के बीरबांकी, बोकारो के पिंड्राजोरा, अमलाबाद, माराफारी, बरमसिया, खैराचातर, महुआटांड़ एवं ऊपरघाट, सरायकेला-खरसावां के सिन्नी, पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो, धनबाद के मैथन, चिरकुंडा, पुटकी एवं राजगंज, रामगढ के चैनगढ़ा, चतरा के जोरी, पूर्वी सिंहभूम के कोवाली, पलामू के रामगढ़ तथा लातेहार के मुरपा को नया प्रखंड बनाने की मांग की.उन्होंने सीएम से कैबिनेट की अगली बैठक में एनडीए के पहले कार्यकाल में लिए गए प्रस्तावों को पेश कर मंजूरी प्रदान करने की भी मांग की. सुदेश ने कहा कि नये प्रखंड बनने, आरक्षण की सीमा बढ़ाने से ग्रामीण इलाके की बड़ी आबादी का स्थायी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा.