यूपी: आगरा कोर्ट परिसर में यूपी बार काउंसिल प्रसिडेंट की गोली मारकर मर्डर, आरोपी वकील ने खुद को मारी गोली
यूपी बार काउंसिल की प्रसिडेंट दरवेश यादव की बुधवार को साथी वकील मनीष बाबू शर्मा ने गोली मारकर मर्डर कर दी. प्रसिडेंट की मर्डर करने वाला वकील मनीष बाबू शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली. गंभीर हालत में नीष को हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दरवेश दो दिन पहले ही यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गयी थी. वह यूपी बार काउसिंल की पहली महिला अध्यक्ष थी. दरवेश बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वे अकेली महिला थीं.मर्डर के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
[caption id="attachment_34219" align="alignnone" width="300"]
मर्डर से आधे घंटे पहले प्रसिेंडेंट के साथ आरोपी वकील बायीं ओर गले में माला पहने.[/caption]
आगरा दीवानी परिसर में बुधवार को दरवेश के स्वागत का कार्यक्रम था. कार्यक्रम के बाद वह सीनीयर एडवोकेट अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी हुई थीं. आरोप है कि एडवोकेट मनीष बाबू शर्मा उसी समय दरवेश के पास पहुंचा और उन पर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी. दरवेश को गोली मारने के बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली. आनन-फानन में दरवेश को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.एटा निवासी दरवेश के पिता डीएसपी थे. दरवेश 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष भी चुनी गयी थी.वह पहली बार 2012 में सदस्य बनीं और तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं. बीएएलएलबी और एलएलएम कर चुकीं दरवेश ने 2004 में वकालत शुरू की थी.
[caption id="attachment_34220" align="alignnone" width="300"]
बीच में मृतक और दाईं तरफ आरोपी वकील.[/caption]
एडीजी अजय आनंद ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं. गोली चलने से कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी फैल गयी. इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली. पुलिस ने दोनों को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने दरवेश यादव को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल कोई विवाद व मर्डर के कारण का कुछ पता नहीं चल सका है.




