उत्तर प्रदेश: जेल में बंद आजम खान ने तोड़ी चुप्पी, दर्द जाहिर किया, शायराना अंदाज में अखिलेश पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (SP) से नाराज चल रहे जेल में बंद दिग्गज लीडर आजम खान ने चुप्पी तोड़ते हुए इशारों-इशारों में ही पार्टी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आजम खान ने ईद की मुबारकबाद के साथ ट्वीट कर कहा, ''तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या, हर शख्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता। वैसे तो एक आंसू ही बहा के मुझे ले जाए। ऐसे कोई तूफान हिला भी नहीं सकता। ईद मुबारक।'' 

उत्तर प्रदेश: जेल में बंद आजम खान ने तोड़ी चुप्पी, दर्द जाहिर किया, शायराना अंदाज में अखिलेश पर साधा निशाना

Advertisement

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) से नाराज चल रहे जेल में बंद दिग्गज लीडर आजम खान ने चुप्पी तोड़ते हुए इशारों-इशारों में ही पार्टी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आजम खान ने ईद की मुबारकबाद के साथ ट्वीट कर कहा, ''तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या, हर शख्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता। वैसे तो एक आंसू ही बहा के मुझे ले जाए। ऐसे कोई तूफान हिला भी नहीं सकता। ईद मुबारक।'' 

जम्मू कश्मीर: सांबा जिले में LOC के पास ‍BSF अफसरों को मिली सुरंग,हड़कंप, अलर्ट मोड पर सुरक्षा बल

बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने ट्विटर हैंडल से आजम खान के हवाले से यह ट्वीट किया है। लगभग ढाई साल से सीतापुर जेल में बंद आजम खान अपनी उपेक्षा से नाराज हैं। उनके समर्थक खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन आजम खान ने पहली बार इस पर कुछ कहा है। कहा जारहा है कि आजम खान का इशारा अखिलेश यादव की तरफ है। आजम के करीबी लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि अखिलेश यादव को आजम के जेल में होने का कोई गम नहीं है। उनकी रिहाई के लिए कुछ नहीं किया गया। 

अब्दुल्ला आजम ने एक अन्य ट्वीट में पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह पिता के बिना पहली ईद है। ऐसा मौका दोबारा ना आए। उन्होंने लिखा, ''वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई , की कलम मिला तो बिका हुआ। आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए।''