पश्चिम बंगाल: BJP एमपी अर्जुन सिंह पर हमला, कार में तोड़फोड़, पुलिस की लाठी से एमपी का सर फटा
उत्तर 24 परगना जिला के बैरकपुर के बीजेपी एमपी अर्जुन सिंह पर रविवार को फिर हमला हुआ.हमले में एमपी सिर फट गया.बीजेपी समर्थकों ने एमपी पर हमले का विरोध किया तो पुलिस के साथ झड़प हो गयी.पुलिस ने बीजेपी समर्थकों पर लाठी चार्ज कर दी.
[caption id="attachment_37982" align="alignnone" width="225"]
हॉस्पीटल में इलाजरत एमपी.[/caption]
एमपी अर्जुन सिंह की कार पर श्यामनगर एरिया में हमला करते हुए गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गयी.टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला करने व एमपी की कार के शीशे तोड़ दिये जाने का आरोप है.एमपी पर हमले के बाद बीजेपी वर्करों ने नीलगंज रोड, आमडांगा, कांकीनाड़ा पानपुर मोड़, भाटपाड़ा मंडल एक,टीटागढ़ समेत बैरकपुर,जगदल में भी रोज डाम कर दिया.पुलिस ने रोड जाम कर रेह बीजेपी समर्थकों को हटाने की कोशिश की तो विवाद हो गया.पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. बताया जाता है कि लाठीचार्ज के दौरान ही एमपीअर्जुन सिंह का सिर फट गया.भाटपाड़ा मोड़ के चलता रोड और मजदूर भवन के पास बमबाजी भी की गयी.
[caption id="attachment_37983" align="alignnone" width="300"]
एमपी की डैमेज कार.[/caption]
बताया जाता है कि गारुलिया मंडल के श्यामनगर में दिन के 11 बजे बीजेपी की एक पार्टी ऑफिस पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई.एमपी अजुर्न सिंह घटना की खबर पाकर अपनी कार से श्यामनगर रवाना हुए फीडर रोड इलाके में टीएमसी समर्थकों ने एमपी की कार को रोक लिया.आरोप है कि अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई.उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिये गये.ईंट-पत्थर बरसाये गये. लाठी-डंडों से भी हमला किया गया.सेंट्रल फोर्सेस की जवानों का सुरक्षा के कारण हमलावर एमपी तक पहुंच नहीं सके.
बीजेपी एमपी अर्जुन सिंह ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस पर कब्जेर की कोशिश में थे.वह इसकी जांच करने पहुंचे,तो टीएमसी समर्थकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया.उनलोगों के साथ पुलिस भी थी बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ने से तृणमूल कांग्रेस घबरा गयी है.इसीलिए असंवैधानिक तरीके से बीजेपी के लोगों पर हमले कर रही है.एमपी ने कहा कि डराने-धमकाने के लिए तृणमूल वाले हमले कर रहे हैं,हमलोग न तो डरने वाले हैं,न ही पीछे हटने वाले उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में ममता बनर्जी के आततायी शासन का अंत हो जायेगा.जिला पुलिस की भी हमलावरों के साथ मिलीभगत है.अर्जुन सिंह ने कहा कि यहां जब तक अजय ठाकुर रहेंगे, तब तक हिंसा जारी रहेगी,क्योंकि वे तृणमूल पार्टी के पक्ष में काम कर रहे हैं.अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस के जान-बूझकर उनके सिर पर लाठी से वार किया. बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा का कहना है कि उनकी कार पर हमला करने वालों की शिनाख्त के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.




