धनबाद: जब राहुल ने ददई से कहा कि कीर्ति को जिताइए आपसे 15 मिनट बात करेंगे

Advertisement

धनबाद:

धनबाद में मंगलवार को कांग्रेस प्रसिडेंट राहुल गांधी की रोड में भीड़ जुटी, कांग्रेसी अपने लीडर को देख गदगद थे. कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार गुटबाजी व विरोध भी हुई. विरोध का सामना कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह को करना पड़ा. पार्टी में एक-दूसरे का विरोध देख राहुल भी असहज हो गये. राहुल गांधी रोड शो समाप्त कर वापस लौटने के लिए बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचा. वहां कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया.आरोप है कि जिला अध्यक्ष की ओर से हवाई अड्डा जाकर कांग्रेस प्रसिडेंट से मिलने वालों की लिस्ट बनायी गयी थी. लिस्ट के अनुसार 35 लीडरों को ही हवाई अड्डा के अंदर जाने की परमिशन थी. आरोप है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अधिकांश अपने समर्थकों का नाम लिस्ट में जोड़ा था. इसको लेकर भी विवाद हुआ. एक्स मिनिस्टर चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने रागुल गांधी से अकेले में मिलने के पांच मिनट का समय मांगा. राहुल गांधी ने कहा- ददई जी आप पहले कीर्ति झा आजाद को जीतईये. मैं आपको 15 मिनट समय दूंगा. राहुल इसके बाद गांधी हेलीकॉप्टर में बैठकर निकल गये.