तेलंगाना में सनकी का खूनी तांडव: POCSO आरोपी ने रेप पीड़िता समेत 6 लोगों की ली जान, पत्नी-बच्चों को भी नहीं बख्शा
Telangana Crime News: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में POCSO आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद रेप पीड़िता, उसकी मां, नानी समेत अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। छह हत्याओं के बाद आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर।
HighLights:
- POCSO मामले के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही 6 लोगों की हत्या की
- नाबालिग रेप पीड़िताए उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या
- आरोपी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतारा
- पिता को फोन कर हत्या की जानकारी दीए आत्महत्या की बात कहकर फरार
हैदराबाद (Threesocieties.com Desk): तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। शाबाद थाना क्षेत्र में POCSO एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद ऐसा खूनी खेल खेलाए जिसने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया। आरोपी ने पहले उस नाबालिग रेप पीड़िता की हत्या कर दीए जिसके मामले में उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा था। इसके बाद उसने पीड़िता की मां और नानी को भी मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 30% घटी क्राइम रेट; जून माह में 574 वारंट तामील
हैरानी की बात यह है कि आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उसने अपने ही घर जाकर पत्नी और दो मासूम बच्चों की भी हत्या कर दी। इस तरह कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग.अलग परिवारों के छह लोगों की हत्या कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
पिता को फोन कर कबूला अपराध
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और अब वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अभी भी क्षेत्र में कहीं छिपा हो सकता है।
दो जगहों पर हुईं हत्याएं
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक ही रात में दो अलग.अलग स्थानों पर इन हत्याओं को अंजाम दिया। पहले उसने पीड़िता और उसके परिवार को निशाना बनायाए फिर अपने घर पहुंचकर पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी।
कुछ दिन पहले ही मिली थी जमानत
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रंगारेड्डी जिले के शाबाद मंडल निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज था। हाल ही में उसे अदालत से जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आते ही उसने बदले की भावना से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
क्या बोली पुलिस?
फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि शुरुआती जांच से स्पष्ट है कि आरोपी ने रात के दौरान दो अलग.अलग जगहों पर हत्याएं कीं। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर अपराध की जानकारी दी। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
पुलिस ने सभी छह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने वारदात की पहले से योजना बनाई थी या फिर जमानत मिलने के बाद अचानक बदले की भावना में यह कदम उठाया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की पहली प्राथमिकता बनी हुई है।




