धनबाद: झरिया के एक्स विधायक संजीव सिंह का जन्म दिन मनाया गया

कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार को झरिया के एक्स एमएलए संजीव सिंह का जन्मदिन मनाया गया। संजीव सिंह अपने चचेरे भाई व एक्स डिप्टी मेयर नीरज सिंह मर्डर केस 46 माह से जेल में बंद हैं। 

धनबाद: झरिया के एक्स विधायक संजीव सिंह का जन्म दिन मनाया गया

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार को झरिया के एक्स एमएलए संजीव सिंह का जन्मदिन मनाया गया। संजीव सिंह अपने चचेरे भाई व एक्स डिप्टी मेयर नीरज सिंह मर्डर केस 46 माह से जेल में बंद हैं। 

कोयलांचल के फेमस लेबर लीडर स्वार्गीय सूर्यदेव सिंह व एक्स एमएलए कुंती देवी के पुत्र सह एक्स बीजेपी संजीव सिंह के जन्मदिवस पर धनबाद के कोने में उनकी लंबी आयु व कुशलता को लेकर प्रार्थना की गयी। भूली के शिव मंदिर में उनके समर्थकों के द्वारा शिव जलाभिषेक व गरीबों के लिए खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। मौके पर सजीव की पत्नी सह बीजेपी लीडर रागिनी सिंह भी उपस्थित रही। इस दौरान दरिद्रनारायण भोजन का भी आयोजन किया गया।

झरिया के दुखहरनी मंदिर में भी संजीव के जन्मदिवस पर पूजा किया गया। धनबाद के झरिया, पंचेत, मैथन, बाघमारा, निरसा, सिंदरी और टुंडी सहित अलग अलग जगहों पर समर्थकों द्वारा केक काटकर एक्स एमएलए संजीव सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सिंह मेंशन में रागिनी सिंह के द्वारा केक काट संजीव सिंह का बर्थडे मनाया गया।