Dhanbad Nagar Nigam Chunav 2026: महापौर पद के लिए , चार प्रत्याशियों ने ठोका दावा, नामांकन की प्रक्रिया तेज
धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में महापौर पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में राजनीतिक गतिविधियां तेज, वार्ड पार्षद पद के लिए सैकड़ों नामांकन पत्रों की बिक्री।
- घोड़े-स्कूटी पर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी
धनबाद ( Threesocieties.com Desk)। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। मंगलवार को महापौर पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं विशाल कुमार पांडेय के समक्ष किया गया।
यह भी पढ़ेंः Dhanbad: लव कुमार चौधरी बने गोंदुडीह ओपी प्रभारी, राजन झा लाइन क्लोज
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में मोहम्मद परवेज खान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, पुष्पा कुमारी और अमित अग्रवाल शामिल हैं। अब तक की कुल स्थिति मंगलवार तक महापौर पद के लिए कुल 46 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 652 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। धनबाद नगर निगम में वार्ड पार्षद पद के लिए 119 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं, चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 7, वार्ड 6 से 10 के लिए 4, वार्ड 11 से 15 के लिए 9 तथा वार्ड 16 से 21 के लिए 12 प्रत्याशियों सहित कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां वार्ड पार्षद पद के लिए 14 महिलाओं ने नामांकन किया।
नामांकन के दौरान राजनीति के कई रंग देखने को मिले। मनोरंजन सिंह घोड़े पर सवार होकर पार्षद पद के लिए नामांकन करने पहुंचे, वहीं अमित अग्रवाल स्कूटी से मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने आए। इस दौरान कई प्रत्याशी फूल-मालाओं से लदे नजर आए।नगर निकाय चुनाव के तहत मंगलवार को 136 महिलाओं सहित कुल 252 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए एक महिला सहित तीन पुरुषों ने नामांकन किया, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने पर्चा भरा।
नामांकन पत्रों की बिक्री में भी तेजी
नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को महापौर पद के लिए 1 नामांकन पत्र की बिक्री हुई, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से 55 तक कुल 76 नामांकन पत्र बेचे गये।
मंगलवार को धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद पदों के लिए कुल 216 प्रत्याशियों ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वार्डवार स्थिति इस प्रकार रही—
वार्ड 1 से 5: 31 प्रत्याशी
वार्ड 6 से 10: 24 प्रत्याशी
वार्ड 11 से 15: 18 प्रत्याशी
वार्ड 16 से 20: 17 प्रत्याशी
वार्ड 21 से 25: 23 प्रत्याशी
वार्ड 26 से 30: 22 प्रत्याशी
वार्ड 31 से 35: 11 प्रत्याशी
वार्ड 36 से 40: 14 प्रत्याशी
वार्ड 41 से 45: 12 प्रत्याशी
वार्ड 46 से 50: 15 प्रत्याशी
वार्ड 51 से 55: 29 प्रत्याशी
वार्डवार नामांकन पत्रों की बिक्री इस प्रकार रही—
वार्ड 1–5 : 5
वार्ड 6–10 : 14
वार्ड 11–15 : 8
वार्ड 16–20 : 4
वार्ड 21–25 : 1
वार्ड 26–30 : 2
वार्ड 31–35 : 8
वार्ड 36–40 : 8
वार्ड 41–45 : 11
वार्ड 46–50 : 11
वार्ड 51–55 : 4
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। धनबाद में धनबाद नगर निगम के मेयर और पार्षद पदों के साथ ही चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित है।






