Dhanbad Nigam Chunav 2026: भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने लिया परशुराम सिंह का आशीर्वाद

Dhanbad Nagar Nigam Chunav 2026 में भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार संजीव कुमार अग्रवाल ने प्रसिद्ध व्यवसायी परशुराम सिंह से आशीर्वाद लिया। जानिए मुलाकात के मायने और चुनावी रणनीति।

Dhanbad Nigam Chunav 2026: भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने लिया परशुराम सिंह का आशीर्वाद
संजीव अग्रवाल पहुंचे राजेश सिंह के घर।
  • चुनावी समीकरण साधने की कवायद तेज

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार अग्रवाल ने कोयलांचल प्रसिद्ध व्यवसायी सह वरीय अधिवक्ता परशुराम सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: मेडल विजेता खिलाड़ियों को आजीवन पेंशन, 27 प्रोपोजल की मंजूरी

संजीव अग्रवाल कुसुम बिहार स्थित परशुराम सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शालीन मुलाकात के दौरान नगर निगम को लेकर अपना विजन साझा किया। इस अवसर पर परशुराम सिंह के पुत्र, बिल्डर सह फिल्म प्रोड्यूसर राजेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विजन साझा कर मांगा सहयोग

मेयर उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुख बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम चुनाव में अपने पक्ष में मतदान कराने और आम लोगों से सहयोग दिलाने की अपील की। संजीव अग्रवाल ने बताया कि वे शहर में बेहतर आधारभूत संरचना, सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, सड़क और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

परशुराम सिंह ने दिया समर्थन का भरोसा

प्रसिद्ध व्यवसायी परशुराम सिंह ने संजीव अग्रवाल को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शहर के विकास के लिए सकारात्मक पहल का समर्थन करने और यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, परशुराम सिंह जैसे प्रभावशाली कारोबारी से मुलाकात को चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इससे भाजपा समर्थित उम्मीदवार की पकड़ शहरी मतदाताओं और व्यापारिक वर्ग में मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

रवि चौधरी भी पहुंचे कुसुम बिहार

मेयर कैंडिडेट रवि चौधरी भी प्रसिद्ध व्यवसायी सह वरीय अधिवक्ता परशुराम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर चुनाव में मदद करने का आग्रह किया।

धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उम्मीदवारों की जनसंपर्क और समर्थन जुटाने की गतिविधियां तेज होती जा रही हैं।