धनबाद: बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज संदीप बाघवार लाइन क्लोज, इलिगल कोल कारोबार में मिलीभगत का आरोप

बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन के ओसी एसआइ संदीप बाघवार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। प्रभारी एसपी आर राम कुमार ने संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है। 

Advertisement

धनबाद। बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन के ओसी एसआइ संदीप बाघवार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। प्रभारी एसपी आर राम कुमार ने संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है। 
बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया के पथिकडीह से इलिगल कोल बरामदगी मामले में ओसी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। आरोप है कि लोकल पुलिस की मिलीभगत से कारोबार संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि कोयला लदी गाड़ी पकड़े जाने के कई दिनों बाद ओसी ने एफआइआर दर्ज की। 
ओसी के खिलाफ कंपलेन मिलने के बाद डीएसपी सरिता मूर्मू से जांच करायी गयी। डीएसपी की जांच में ओसी के खिलाफ लगे आरोप सही पाया गया। डीएसपी की जांच रिपोर्ट केआधार पर ओसी को लाइन क्लोज कर दिया गया है। पथिकडीह में 12 अगस्त की रात रेड कर कोयल लदी 4017 बरामद की गयी थी। मामले में मंटू पांडेय, सुधीर महतो, हरिशंकर साव, गांगाधर महतो, मनोज पांडेय व नीलेश तिवारी के खिलाफ एफआइआर  दर्ज की गयी थी।