धनबाद: बिहार ले जाई जा रही सात पेटी शराब गोविंदपुर में जब्त, बोलेरो ड्राइवर अरेस्ट

गोविंदपुर पुलिस ने मंगलवार को बेलेरो से बिहार ले जाई जा रही सात पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बलेरो ड्राइवर को भी अरेस्ट किया है।

धनबाद: बिहार ले जाई जा रही सात पेटी शराब गोविंदपुर में जब्त, बोलेरो ड्राइवर अरेस्ट

Advertisement

धनबाद। गोविंदपुर पुलिस ने मंगलवार को बेलेरो से बिहार ले जाई जा रही सात पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने बलेरो ड्राइवर को भी अरेस्ट किया है।

गोविंदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो में लादकर अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है।पुलिस ने वाहन को रुकवाने का प्रयास किया तो ड्राइवर बलेरो लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर शराब लदी बलेरो व ड्राइवर को धर दबोचा। बोलेरो ड्राइवर अमरनाथ यादव बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है।

गोविंदपुर ने ड्राइवर से पूछताछ कर रही है कि कहां से शराब ली गयी थी। बिहार में कहां व किसे डिलेवरी करना था। मामले में पुलिस एफआआर दर्ज की है।