धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय ऑनलाइन योग साधना शिविर 

धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय ऑनलाइन योग साधना शिविर 

Advertisement

धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से तीन दिवसीय योग साधना शिविर का आयोजन ज़ूम के माध्यम से किया गया है। इस कार्यक्रम में ध्यान और योग तकनीक से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि किया जा पायेगा। 
यह एक फ्री कोविड देखभाल कार्यक्रम है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में लोग ध्यान, योग और सांस लेने की तकनीक सीख सकते है जो इम्युनिटी बढ़ाने, फिट रहने में मदद करेगा। कार्यक्रम 13 जून 2021 से 15 जून 2021 तक चलेगा। कार्यक्रम में 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक आर्ट ऑफ लिविंग की पूर्णकालिक संकाय सदस्य रिया तायल हैं। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक सह उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने दी है।