“Muzaffarpur Govind Sharma Murder Case”: बाबुल निकला मास्टरमाइंड, शूटर सौरभ ने आइकॉन टावर में बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मास्टरमाइंड बाबुल चौधरी और शूटर सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की जमीन, ठेकेदारी, गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

“Muzaffarpur Govind Sharma Murder Case”: बाबुल निकला मास्टरमाइंड, शूटर सौरभ ने आइकॉन टावर में बरसाईं गोलियां
गोविंद शर्मा व ओंकार सिंह (फाइल फोटो )।

Advertisement

HighLights

  • मुजफ्फरपुर पुलिस ने गोविंद शर्मा हत्याकांड का किया खुलासा
  •  मास्टरमाइंड बाबुल चौधरी और मुख्य शूटर सौरभ कुमार गिरफ्तार
  •  करोड़ों की जमीन, ठेकेदारी और वर्चस्व की लड़ाई बनी हत्या की वजह
  •  दरभंगा एयरपोर्ट और रक्सौल से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
  •  खून से सने कपड़े बरामद, हथियार की तलाश जारी
  •  पुलिस जांच में गैंगवार, हनीट्रैप और बड़े रसूखदारों की भूमिका पर भी नजर

मुजफ्फरपुर (Threesocieties.com Desk): मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। शहर के हाई-प्रोफाइल आइकॉन टावर मर्डर केस में पुलिस ने मास्टरमाइंड बाबुल चौधरी और मुख्य शूटर सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि यह हत्या सिर्फ गैंगवार नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की जमीन, ठेकेदारी और आपसी वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा थी।

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस-झामुमो में बनी सहमति, एक-एक सीट पर लड़ेंगे; प्रणव झा और बैद्यनाथ राम पर लगी मुहर

सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस पूरी साजिश का मुख्य किरदार बाबुल चौधरी था, जबकि हत्या को अंजाम पारू निवासी शूटर सौरभ कुमार और उसके सहयोगियों ने दिया।

करोड़ों की जमीन और ठेकेदारी बनी खूनी वजह

जांच में सामने आया कि गोविंद शर्मा और बाबुल चौधरी के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच शहर की करोड़ों रुपये की जमीन, ठेकेदारी और प्रभाव क्षेत्र को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा था। पुलिस के अनुसार कलमबाग चौक के पास 15 कट्ठा जमीन, मिथुनपुरा इलाके की महंगी संपत्तियां और विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ठेकेदारी विवाद इस हत्या की बड़ी वजह बने।

यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े मर्डर: पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के आरोपी गोविंदा को गोलियों से भूना

दरभंगा एयरपोर्ट और रक्सौल से गिरफ्तारी

हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान बाबुल चौधरी को दरभंगा एयरपोर्ट से भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मुख्य शूटर सौरभ कुमार को भारत-नेपाल सीमा के पास रक्सौल से दबोचा गया।

खून से सने कपड़े बरामद, हथियार की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार शूटर की निशानदेही पर गुदरी इलाके में छापेमारी की, जहां से वारदात के दौरान पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। इन कपड़ों को अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या बड़े आकाओं से बगावत बनी मौत की वजह?

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गोविंद शर्मा हाल के महीनों में खुद को एक बड़े गैंग ऑपरेटर के रूप में स्थापित करना चाहता था। सूत्रों के अनुसार, पहले वह रसूखदार लोगों के इशारों पर काम करता था, लेकिन हाल के दिनों में उसने खुद की ताकत बढ़ानी शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से पुराने सहयोगियों और प्रभावशाली लोगों से उसका टकराव बढ़ गया।

हनीट्रैप एंगल और महिला डॉक्टर की तलाश

इस केस में पुलिस एक महिला डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कहीं हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश या रेकी नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था। हालांकि पुलिस फिलहाल इस पूरे एंगल पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है।

SIT और STF की लगातार छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT और STF लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात पर फोकस कर रही हैं कि क्या इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के पीछे सिर्फ गैंगवार थी या फिर इसमें बड़े आर्थिक और राजनीतिक हित भी जुड़े हुए थे।