नई दिल्ली:आरिफ मोहम्मद खान केरल के गर्वनर बने, भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र,कलराज का राजस्थान ट्रांसफर, तेलंगाना, हिमाचल में भी नये गर्वनर

Advertisement

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश में गर्वनर का ट्रांसफर किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी आदेश के मुताबिक आरिफ मोहम्मद खान को केरल का गर्वनर, तमिलसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का गवर्नर, भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र और बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का गर्वनर बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश के गवर्नर कलराज मिश्र को राजस्थान ट्रांसफर किया गया है.राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार ये सभी नियुक्तियां पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी. आरिफ मोहम्मद खान पूर्व कांग्रेसी आरिफ मोहम्मद खान राजीव गांधी की गर्वमेंट में मिनिस्टर रह चुके हैं.यूपी के बुलंद शहर में साल 1951 में जन्मे आरिफ मोहम्मद खान के पास ऊर्जा से लेकर नागरिक उड्डयन तक के कई पोर्टफोलियो रहे हैंवर्ष 1984 में शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद द्वारा कानून बनाकर पलटे जाने के विरोध में उन्होंने राजीव गांधी की कैबिनटे से इस्तीफा दे दिया था. आरिफ मोहम्मद खान को प्रगतिशील मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाना जाता है.तीन तलाक जैसे अहम मसलों पर भी उन्होंने मुखरता से अपनी राय रखी थी और इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा फैसला बताया था.आरिफ खान कांग्रेस में दो बार,जनता दल और बसपा से एक-एक बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं.वह वर्ष 2004 में वह बीजेपी में शामिल हो गये थे.वर्ष 2007 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी.इसके बाद उन्होंने संसदीय राजनीति से दूरी कर ली थी.आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उस राज्य में सेवा का मौका मिलेगा,जिसे भगवान का अपना देश कहा जाता है.उन्होंने कहा कि यह मेरा भाग्य है कि मैं ऐसे देश में पैदा हुआ, जिसका कल्चर विविधतापूर्ण है.देश के उस हिस्से को जानने का यह मेरे लिए बेहतरीन अवसर है  बंडारू दत्तात्रेय बंडारू दत्तात्रेय बीजेपी की संयुक्त आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं.वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वह श्रम और रोजगार मंत्री थे.वर्ष 1965 में उन्होंने आरएसएस ज्वाइन किया था.आपातकाल के वक्त वह जेल भी गये थे. कलराज मिश्र कलराज मिश्र राष्ट्रीय स्वयंं सेवक संघ पूर्कालिक प्रचारक भी रह चुके हैं.वह केंद्र और यूपी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी थे. वर्ष 2010 से 2012 तक वह प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे. पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा के प्रभारी थे.2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था. भगत सिंह कोश्यारी भगत सिंह कोश्यारी वर्ष 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के सीएम रहे हैं. वह 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे. वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के लिए चुने गये. तमिलिसई सौंदराजन तमिलनाडु बीजेपी प्रसिडेंट तमिलिसई सौंदराजन को तेलंगाना का गर्वनर बनाया गया है.सौंदराजन तमिलनाडु से पहली महिला गवर्नर होंगी.राजनीति में आने से पहले सौंदराजन पेशे से फिजिशियन थीं.वर्ष 1999 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अपने करियर की शुरुआत साउथ चेन्नै जिला मेडिकल विंग के सचिव के रूप में की थी.सौंदराजन तमिलनाडु कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी अनंतन की बेटी हैं.उनके परिवार में सभी कांग्रेस के सदस्य थे। आरएसएस बैकग्राउंड से न होते हुए भी सौंदराजन 2014 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी की स्टार कैंपेनर रहीं.