बिहार:बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई सेकरटेरी, कमिश्नर व डीएम इधर से उधर

बिहार गवर्नमेंट ने बड़े पैमाने पर बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। कई सेकरटेरी,कमिश्नर व डीएम इधर से उधर किये गये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर नोटफिकेशन भी जारी कर दी है।

बिहार:बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई सेकरटेरी, कमिश्नर व डीएम इधर से उधर

Advertisement

पटना। बिहार गवर्नमेंट ने बड़े पैमाने पर बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। कई सेकरटेरी,कमिश्नर व डीएम इधर से उधर किये गये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर नोटफिकेशन भी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें:धनबाद : प्रिंस खान गैंग के दो क्रिमिनलों को बैंक मोड़ पुलिस ने किया अरेस्ट, आर्म्स बरामद, पूछताछ में उगले कई राज

मगध प्रमंडल के आयुक्त बने संजय कुमार
PHED के प्रधान सचिव बने संजीव हंस
गृह विभाग के सचिव बने जितेन श्रीवास्तव
मुजफ्फरपुर प्रमंडलीय आयुक्त बने गोपाल मीणा
राजस्व- भूमि सुधार के सचिव बने जय सिंह
पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त बने मनोज कुमार
स्वास्थ्य विभाग के सचिव बने संजय कुमार सिंह
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने मो सोहेल
शिक्षा विभाग के सचिव बने बैजनाथ यादव

असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल डिपुटेशन के लिए रिलीव

बिहार ने गवर्नमेंट ने 2003 बैच के आईएएस अफसर असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल डिपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया है।  वह शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। उनके पास जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।IAS बैजनाथ यादव को शिक्षा विभाग का सचिव,मो सोहेल को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव व संजय कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव बनाये गये हैं। लखीसराय के डीएम संजय कुमार को प्रमोशन देते हुए मुंगेर प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया  गया है। बिहार लोक सेवा आयोग में सचिव के पद पर तैनात अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का नया डीएम बनाया गया है। 
कई आईएएस अफसरों को मिला एडीशनल चार्ज  
कई आईएएस अफसरों को एडीशनल चार्ज  भी दिया गया है। विकास आयुक्त के पद पर तैनात 1989 बैच के आईएएस अफसर विवेक कुमार सिंह को राजस्व परिषद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना किनी को सरकार ने राजस्व परिषद से हटाते हुए उन्हें मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद पटना के पद पर तैनात किया है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनात हैं। उनके पास पहले से ही बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव रहे 2000 बैच के आईएएस अफसर जीतेंद्र श्रीवास्तव को सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है। 
2004 बैच के आईएएस अभय कुमार सिंह को सचिव पर्यटन विभाग के साथ-साथ प्रबंध निदेशक कंप्लीट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 2007 बैच के आईएएस अफसर गोपाल मीणा को प्रमोशन देते हुए आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस जय सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। जय सिंह पहले भू-अभिलेख एवं परिमाप विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। उन्हें प्रोमोशन देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बना  बनाया गया है।