पश्चिम बंगाल:कोलकाता एयरपोर्ट पर सीएम ममता ने पीएम की पत्नी जशोदाबेन से की मुलाकात

Advertisement

  • पीएम की पत्नी को देखते ही ममता उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं
  • मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने उन्हें साड़ी गिफ्ट की
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन से मुलाकात की.ममता कोलकाता एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए विमान में सवार होने जा रही थीं.इसी दौरान उन्होंने जशोदाबेन को देखा तो उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं. ममता ने मुलाकात के दौरान जशोदाबेन को एक साड़ी भी गिफ्ट की.दोनों के बीच सुखद बातचीत हुई.यह अचानक हुई मुलाकात थी और उनके बीच अभिवादन का आदान-प्रदान हुआ.