धनबाद: बिना सीट बेल्ट के प्रयोग के वाहन चलाने के विरुद्ध चला चेंकिंग अभियान
ट्रैफिक डीएसपी दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर तेजी लापरवाही से वाहन चलाने के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सड़क सुरक्षा सेल (डी.पी.आई.यू) सदस्यों के द्वारा दोषी पाये गये चालकों का रोड सेफ्टी कउंसलिंग किया गया.
ट्रैफिक पुलिस के विशेष अभियान में रंगाटांड़ (श्रमिक चौक) के पास बिना सीट बेल्ट का उपयोग कर वाहन चलाने वाले चालकों और तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया.अभियान में 05 कार चालकों को बिना सीट बेल्ट के इस्तेमाल का दोषी पाया गया. इन वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार कार्रवाई की गयी.
अ
भियान में दो दोपहिया चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग करने और एक को तेजी लापरवाही से वाहन चलाने का दोषी पाया गया.तीनों का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर डीटीओ ऑफिस सस्पेंड करने के लिए भेजा जायेगा.




