आबू धाबी। आइपीएल के 13वें सीजन का एलिमिनेटर मैच शुक्रवार को आबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच को हैदराबाद की टीम ने बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली। एसआरएच का सामना डीसी से होगा।

और भी पढ़ें
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
हैदराबाद के कैप्टनन डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया।आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए एबी डिविलियर्स की हाफ सेंचुरी दम पर 20 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन बनाये। हैदराबाद ने जीत के लिए 132 रन के टारगेट केन विलियमसन के फिफ्टी के दम पर 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद की पारी, विलियमसन की हाफ सेंचुरी
श्रीवत्स गोस्वामी को बिना खाता खोले ही मो. सिराज ने आउट कर दिया। डेवि़ड वार्नर 17 रन बनाकर मो. सिराज का दूसरा शिकार बने। मनीष पांडे को एडम जैम्पा ने 24 रन पर आउट कर दिया। प्रियम गर्ग 14 बॉल में सात रन बनाकर युजवेंद्र चहल की बॉल पर एडम जैम्पा के हाथों कैच आउट हुए। केन विलियमसन 50 और जेसन होल्डर 24 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
बैंगलोर की पारी, टॉप बैट्समैन हुए फेल
कैप्टन विराट कोहली मात्र छह रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर विकेट के पीछे श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच आउट हुए। जेसन होल्डर ने ने देवदत्त पडिक्कल को एक रन के निजी स्कोर पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच आउट कराया।आरोन फिंच के रूप में गिरा जो 30 गेंदों में 32 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर अब्दुल समद के हाथों कैच आउट हुए। मोइन अली फ्री हिट पर रन आउट हुए। शिवम दुबे आठ रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर वार्नर के हाथों कैच आउट हुए। वॉशिंग्टन सुंदर 5 रन बनाकर टी नटराजन का शिकार बने।एबी डिविलियर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टी नटराजन के एक घातक यॉर्कर पर वे 56 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज 10 और नवदीप सैनी नौ रन बनाकर नाबाद रहे।