Dhanbad: युवती का पीछा कर छेड़खानी करने वाले मनचले दानिश की जमकर पिटाई, पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा

धनसार पुलिस स्टेशन एरिया धनसार चौक के पास शनिवार रात वासेपुर एरिया के दानिश नामक युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। युवती से छेड़खानी कर रहे मनचले दानिश की युवती के परिवार वालों ने जमकर धुनाई की। पुलिस आरोपी को पुलिस स्टेशन ले आई तो युवती ने भी उसकी पिटाई कर दी।युवती द्वारा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज नहीं कराने के कारण पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया है। 

Dhanbad: युवती का पीछा कर छेड़खानी करने वाले मनचले दानिश की जमकर पिटाई, पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ा

Advertisement

धनबाद। धनसार पुलिस स्टेशन एरिया धनसार चौक के पास शनिवार रात वासेपुर एरिया के दानिश नामक युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। युवती से छेड़खानी कर रहे मनचले दानिश की युवती के परिवार वालों ने जमकर धुनाई की। पुलिस आरोपी को पुलिस स्टेशन ले आई तो युवती ने भी उसकी पिटाई कर दी।युवती द्वारा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज नहीं कराने के कारण पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें:Jharkhand : 10 हजार करोड़ से अधिक का है जमीन घोटाला, ठीक से जांच हुई तो माइंस घोटाला पड़ जायेगा बौना : बाबूलाल मरांडी
बताया जाता है कि धनसार की तीन युवतियां बैंक मोड़ इलाके के एक प्रतिष्ठान में काम करती हैं। तीनों रात में काम कर लौटती थीं, तब वासेपुर इलाके का दानिश उन लोगों को पीछा कर छेड़खानी करता था। दानिश की इस हरकत से परेशान एक युवती ने आखिरकार अपने परिजनों शिकायत की। तीनों युवती शनिवार की रात भी काम कर अपने घर लौट रही थी। दानिश रोज की तरह उस दिन भी उनलोगों को पीछा कर छेड़खानी करने लगा।

छेड़खानी से डरी-सहमी युवतियां रोड पर इधर-उधर भागने लगी। पहले से घात लगाये लड़की के परिजनों ने दानिश को पकड़ लिया।  उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर धनसार पुलिस पहुंच युवक को कस्टडी में पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस स्टेशन में युवती ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दुबारा ऐसा न करने कि नसीहत देकर युवक को छोड़ दिया।