Dhanbad : CMOAI बीसीसीएल ब्रांच का डेलीगेशन डीसी,एसएसपी व सिटी एसपी से मिला

कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMOAI) बीसीसीएल ब्रांच का डेलीगेशन शुक्रवार को धनबाद के डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार तथा सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव से शिष्टाचार मुलाकात किया।

Dhanbad : CMOAI बीसीसीएल ब्रांच का डेलीगेशन डीसी,एसएसपी व सिटी एसपी से मिला
अफसरों का किया गया स्वागत।

Advertisement

धनबाद। कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMOAI) बीसीसीएल ब्रांच का डेलीगेशन शुक्रवार को धनबाद के डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार तथा सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से तीनों अफसरों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े:Jharkhand : झारखंड के तीन उग्रवाद प्रभावित जिलों को मिली 15 करोड़ की विशेष केंद्रीय सहायता

CMOAI डेलीगेशन ने बैठक के दौरान कोल एरिया में कार्यरत अफसरों की मौजूदा समस्याओं को तीनों अफसरों के समक्ष विस्तार से साझा किया। विशेष रूप से कोल अफसरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया गया। एसोसिएशन ने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए अफसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।प्रशासनिक अफसरों ने डेलीगेशन की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डेलीगेशन में सीएमओएआई बीसीसीएल ब्रांच के प्रसिडेंट एके. सिंह, उपाध्यक्ष एके. झा, सुनील कुमार और कोषाध्यक्ष आलोक डोकानिया शामिल थे।