धनबाद जिला कांग्रेस की ऑफिस का उदघाटन 15 मई को, डा अजय आयेंगे

Advertisement

धनबाद:

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की हाउसिंग कॉलोनी स्थित नयी ऑफिस का उदघाटन 15 मई को होगा. झारखंड कांग्रेस प्रसिडेंट डा अजय कुमार नयी ऑफिस का उदघाटन करेंगे. केके ग्रुप के चेयरमैन रवि चौधरी ने कांग्रेस को यह ऑफिस उपलब्ध करायी है. श्री चौधरी ऑफिस के भवन देने के साथ-साथ ऑफिस खर्च भी पार्टी को देंगे. संभावना है कि श्री चौधरी कांग्रेस 15 मई को डा अजय की मौजूदगी में कांग्रेस की मेंबरशीप लेंगे. श्री चौधरी धनबाद लोकसभा व विधानसभा से उम्मीदवारी के इच्छुक हैं. श्री चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से नये राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं. उदघाटन समारोह में डा अजय के साथ कांग्रेस के अन्य कई नेताओं के भी धनबाद आने की सूचना है. श्री चौधरी के साथ बीजेपी के उपेंद्र सिंह समेत कई अन्य लोग कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.