धनबाद : यूनियन क्लब में चुनावी सरगरमी शुरु
यूनियन क्लब की चुनावी सरगरमी शनिवार को नाम वापसी के बाद से तेज हो गयी है. सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गये. क्लब व होटल में चुनाव में वोटिग की रणनीति बन रही है. सेकरेटरी पोस्ट पर रितेश शर्मा और रतन जीत सिंह डांग के बीच सीधा मुकाबला होगा. वर्किंग प्रसिडेंट के पोस्ट पद पर ओपी अग्रवाल और मेजर चंदन, डिप्टी प्रसिडेंट के पोस्ट पर डा दिनेश कुमार सिंह और राकेश कुमार तिवारी. ज्वाइंट सेकरेटरी के पोस्ट पर अमित कुमार और राजेश कुमार केरकिया के बीच मुकाबला है.कैशियर पोस्ट से शनिवार को संतोष ईश्वर के नाम वापस लेने से अजीत कुमार गुटगुटिया निर्विरोध हो गये हैं. औपचारिक घोषणा 20 मई को की जायेगी. वर्किंग कमेटी पोस्ट से से आलोक झा, अजीत सिंह, मनोज भोजगढ़िया, प्रवीर कृष्णा, हरिश गर्ग ने नाम वापस ले लिया है. अब वर्किंग कमेटी पांच पोस्ट के लिए 11 लोग मैदान में है.




