धनबाद:हीरापुर बालाजी नगर में डकैती, क्रिमिनलों के हमले से एक जख्मी, सात घंटे बाद पहुंची पुलिस

धनबाद टाउन पुलिस स्टेशन एरिया में लॉकॉलेज के समीप बालाजी नगर में रविवार की देर रात डकैती की घटना घटी है। क्रिमिनलों का दल लगभग दो बजे कामता साव के घर में घुस गये। विरोध करने पर क्रिमिनलों ने कामता के बेटे चंदन पर चाकू से वार उसे जख्मी कर दिया। 

धनबाद:हीरापुर बालाजी नगर में डकैती, क्रिमिनलों के हमले से एक जख्मी, सात घंटे बाद पहुंची पुलिस

Advertisement

धनबाद। धनबाद टाउन पुलिस स्टेशन एरिया में लॉकॉलेज के समीप बालाजी नगर में रविवार की देर रात डकैती की घटना घटी है। क्रिमिनलों का दल लगभग दो बजे कामता साव के घर में घुस गये। विरोध करने पर क्रिमिनलों ने कामता के बेटे चंदन पर चाकू से वार उसे जख्मी कर दिया। 

धनबाद: हर्ल सिंदरी के कैपटिव पावर प्लांट में हादसा, करंट लगने से दो मजदूर झुलसे 

बताया जाता है कि तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज के बगल में स्थित बालाजी नगर में सोमवार की रात ठेला चालक कामता साव के घर में आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया। कामता की पत्नी ज्योति देवी की कानबाली और पुत्र चंदन साव का मोबाइल लूट लिये। मोबाइल छीनने का विरोध किया तो डकैतों ने चंदन साव और उसके छोटे भाई अभिनंदन साव पर चाकुओं से हमला बोल दिया।चंदन की दोनों कलाइयों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किये।  बेटे पर हमला होते देख कामता, उनकी पत्नी और भाई-बहन शोर मचाने लगे। हो-हल्ला के बाद दामोदरपुर की तरफ भाग गये।

कामता साव ने बताया कि रात को खाना खाकर वे लोग सो गये थे। घर के मेनगेट पर कोई दरवाजा नहीं है। सिर्फ पर्दा लगा है।पर्दा हटाकर बदमाश उनके घर के बरामदे में दाखिल हुए। एक कमरे में मोबाइल पर कुछ देख रहे उनके बड़े पुत्र चंदन का दरवाजा खटखटाया। बेटे ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।मोबाइल छीनने लगे। चंदन ने विरोध किया। शोर सुन कर कामता, उनकी पत्नी, छोटा बेटा और दो पुत्री सहम गये पुत्र मोबाइल नहीं देना चाह रहा था। इससे नाराज युवकों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया।जब वे लोग बेटे को छुड़ाने गए तो उनकी पत्नी की कानबाली भी छीन ली। आसपास के कुछ युवक आनन-फानन में चंदन को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। 

डॉयल 100 पर किया फोन, पीसीआर वालों ने बहाना बनाया
डकैती की घटना के बाद रात में ही पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 पर फोन कर सूचना दी। डायल 100 ने मामले की सूचना पेट्रोलिंग पार्टी को दी। लेकिन ऑन ड्यूटी पेट्रोलिंग पार्टी ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि वे लोग फिलहाल बिरसा मुंडा पार्क की तरफ हैं। घटना के लगभग आठ घंटे बाद सुबह आठ बजे पुलिस पीड़ित के घर पर पहुंची। बालाजी नगर और धनबाद पुलिस स्टेशन की दो किलोंीटर है। धनबाद इंस्पेक्टर विनय कुमार ने पेट्रोलिंग पार्टी के ऑन ड्यूटी पुलिस अफसर की कंपलेन एसएसपी संजीव कुमार से की है।

सूचना के बावजूद पुलिस का नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण : राज सिन्हा
धनबाद एमएलए राज सिनेहै डकैती की जानकारी पाकर सुबह लगभग 10 बजे बालाजी नगर पर पहुंचे। उन्होंने मौके से ही एसएसपी से फोन पर बातचीत की और मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सूचना के बावजूद रात में पुलिस के नहीं पहुंचने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि धनबाद में लॉ एंड ऑर्र फेल है। इस घटना के लिए जो भी पुलिस वाले दोषी हैं उन कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राज सिन्हा ने चंदन के बेतहर इलाज के लिए रिम्स के डॉक्टरों से भी बातचीत की। एमएलए के साथ मनोज मलाकार आदि उपस्थित थे।