धनबाद: खेल का अनुशासन जीवन में आगे बढने में मददगार : जस्टिस अपरेश
- खेल से कई तरह से फायदे
- खेल से बढ़ती है सहन शक्ति
- डीसीए का वार्षिक सम्मान समारोह
झाारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने कहा है कि खेल हमें न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रुप से मजबूत बनाता है, केल से किसी किसी रुप से जुड़ा रहना चाहिए. खेल से जीवन में अनुशासित रहने का सबक मिलता है. खेल सिर्फ जीतने हारने के लिए नहीं खेला जाता. खेल से कई तरह से फायदे हैं. हमेशा खेलनेवाले निरोग रहते हैं. खेल से सहन शक्ति बढ़ती है और खेल भावना जागता है. किसी सरकारी नौकरी या संस्थान में जाने पर वहां खेल का अनुशासन और टीम भावना दिखता है.यह जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शनिवार को सिंफर ऑडिटोरियम में धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह को बतौर चीफ गेस्ट संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी भी मौजूद थे.
[caption id="attachment_34675" align="alignnone" width="300"]
मंच पर मौजूद जस्टिस व अन्य.[/caption]
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पहले जब देश के किसी प्रदेश में जाता था और वहां बताता था कि मैं झारखंड से हूं तो कई लोग समझ नहीं पाते थे, महेंद्र सिंह धोनी, शाहबाज नदीम जैसे क्रिकेटरों की वजह से आज देश ही नहीं, पूरी दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बनी है. डीसी ए दोड्डे ने कहा कि धनबाद में वह सब कुछ है, जो बड़े शहरों में होता है. यहां क्रिकेट स्टेडियम और एयरपोर्ट नहीं है.डीसीए ने क्रिकेट स्टेडियम के लिए कई बार 20-22 एकड़ जमीन मांगा. कई स्थानों पर जमीन देखी भी गयी.डीसीए पदाधाकारियों को कई जगह जमीन दिखायी गयी है. स्टेडियम के लिए एक सप्ताह के अंदर जमीन फाइनल कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा. सरकार से मंजूरी मिलने के बाद धनबाद का एक अपना क्रिकेट स्टेडियम हो जायेगा, स्टेडियम में वे सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी जो क्रिकेट के लिए जरूरी होगा.
[caption id="attachment_34676" align="alignnone" width="300"]
डीसीए प्लेयर्स के साथ जस्टिस व अन्य.[/caption]
धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि डीसीए ने इस सीजन में 450 मैच आयोजित किये. यदि बीसीसीआइ और जेसीए को जोड़ दिया जाये तो डीसीए ने 546 मैच आयोजित किये.महिला क्रिकेट टीम ने धनबाद का नाम रोशन किया है.
प्लेयर व कोच सम्मानित
जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व मेयर ने समारोह के दौरान डीसीए के पुरोधा रहे कोच इम्तियाज हुसैन व एसए रहमान(सीनियर) तथा जेएससीए के सचिव रह चुके राजेश वर्मा को लाइफ टाइम एचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया.क्रिकेटर ऑफ द इयर (महिला) में दुर्गा कुमार मुर्मू, क्रिकेट ऑफ द इयर (जूनियर) मोहित कुमार राय व महेश कुमार सिंह, अन्य टूर्नामेंट के टॉप बॉलर, बैट्समैन और ओवर ऑल प्रदर्शन करने वाले प्लेयरों को भी सम्मानित किया गया. समारोह में डीसीए महासचिव विनय सिंह, वरीय उपाध्यक्ष उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा अरविंद महता, द्वारिका तिवारी, इंद्रजीत सिंह, संजीव राणा, संजय कुमार, महेश गोराई,राजेश वर्मा, संजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
गौरतलब है कि सत्र 2018-19 में डीसीए के लिए कई ऐसे मौके रहे जिसे धनबाद गौरवान्वित हुआ. पहली बार धनबाद का खिलाड़ी शाहबाज नदीम भारतीय टी-20 टीम के लिए चुने गये.महिला टीम पहली बार धनबाद अंडर-19 टीम ने जेएससीए अंडर-19 महिला क्रिकेट का खिताब जीतने में सफल रही.धनबाद की अंडर-14 और अंडर-19 टीम स्टेट में उप विजेता रही.




