धनबाद: 12 सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बरवाअड्डा, बलिायापुर, सुदामडीह व पाथरडीह में नये थानेदार

एसएसपी संजीव कुमार ने गुरुवार की रात जिले में 12 पुलिस सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। बरवाअड्डा व बलिायापुर थानेदार को हटा दिया गया है। चार पुलिस स्टेशन व तीन ओपी में नये प्रभारी की पोस्टिंग की गयी है। 

धनबाद: 12 सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, बरवाअड्डा, बलिायापुर, सुदामडीह व पाथरडीह में नये थानेदार

Advertisement

धनबाद। एसएसपी संजीव कुमार ने गुरुवार की रात जिले में 12 पुलिस सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। बरवाअड्डा व बलिायापुर थानेदार को हटा दिया गया है। चार पुलिस स्टेशन व तीन ओपी में नये प्रभारी की पोस्टिंग की गयी है। 

सुदामडीह पुलिस स्टेशन से एसआइ अभिजीत कुमार को तिसरा थानेदार बनाया गया है।मनियाडीह थाना से एसआइ सुमन कुमार को बरवाअड्डा, सरायढेला थाना से श्वेता कुमारी को बलियापुरव झरिया थाना से एसआइ अभय कुमार को पाथरडीह थानेदार बनाया गया है। 
तोपचांची थाना से एसआइ बीरेंद्र कुमार को भांटडीह ओपी, एसएसपी ऑफिस डीसीबी से विकास महतो को गौशाला ओपी व धनबाद थाना से कंचन कुमारी को गोंदुडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है। 
तिसरा थाना प्रभारी SI बालाजी राजहंस को एसएसपी ऑफिस डीसीबी शाखा, बलियापुर थानेदार गोपाल चंद्र घोषाल व भांटडीह ओपी प्रभारी हेमन राम को पुलिस लाइन भेजा गया है। बरवाअड्डा थानेदार गंगासागर ओझा व गोंदुडीह ओपी प्रभारी लक्षमेश्वर चौघरी को सीसीआर में पोस्टिंग की गयी है।