धनबाद: आरपीएफ कांस्टेबल का रेलवे स्टेशन पर वसूली करते वीडियो वायरल, सस्पेंड किये गये
ऑन ड्यूटी आरपीएफ कांस्टेबल आरके तिवारी द्वारा धनबाद स्टेशन पर महिला सब्जी विक्रेता से वसूली करते हुए सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में आरपीएफ कांस्टेबल प्लेटफार्म पर एक महिला से रुपये लेकर जेब में डालता दिख रहा है. महिला सब्जी लाकर धनबाद में बेचती है.प्लेटफार्म पर एक ट्रेन भी खड़ी दिख रही है. आरपीएफ कांस्टेबल की 26 से 29 जून तक स्टेशन ड्यूटी दी गई थी.
वायरल वीडियो पूर्व मध्य रेलवे के ट्वीटर एकाउंट पर भी अपलोड हो गया है. वसूली करनेवाले आरपीएफ जवान आरके तिवारी को स्सपेंड कर दिया गया है. आरपीएफ के हाजीपुर रेल हेडक्वार्टर से भी ट्वीट पर वीडियो अपलोड करने वाले को सूचना दी गई है कि मामले में संलिप्त जवान को निलंबित कर दिया गया है. विभागीय जांच की जा रही है.




