धनबाद: रेलवे स्टाफ की वाइफ ने डीआरएम ऑफिस का घेराव किया, ट्रांसफर पॉलिसी पर सवाल उठाया
रेलवे स्टाफ की वाइ्फ ने मंगलवार को धनबाद डीआरएम ऑफिस का घेराव किया. कई महिलाएं गोद में बच्चे लेकर घेराव में पहुंची थी. महिलाओं ने डीआरएम के नाम मांग पत्र भी सौंपा. महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले भी वे अपनी बातों को रेल मंडल प्रबंधक तक लिखित रूप से पहुंचा चुकी हैं। डीआरएम ऑफिस का चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे धनबाद रेल डिवीजन के स्टाफ ने ट्रासफर पॉलिसी पर सवाल उठाया है. स्टाफ की वाइफ ने आरोप लगाया है कि यूनियन की पैरवी वालों का उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र से सामान्य और शहरी क्षेत्रों में तबादला कर दिया जाता है.बिना पैरवी वाले स्टाफ को वर्षों से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी करवाया जा रहा है.




