धनबाद: झरिया में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

Advertisement

  • कांग्रेस लीडर सपन मजूमदार भी बीजेपी के हुए
  • एमएलए संजीव की पत्नी ने कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी ज्वाइन करवायी
धनबाद:

कांग्रेस को झरिया विधान सभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय वर्मा व पार्टी लीडर सपन मजूमदार को तोड़कर अपन साथ ले लिया है. झरिया में रविवार को एमएलए संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव संजय वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. झरिया नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सपन मजूमदार ने भी बीजेपी का दाम थाम लिया है. झरिया भाजपा ने रामचंद्र दल परिसर में मिलन समारोह का आयोजन कर कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया. संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह की कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी ज्वाइन कराने के लिए मोर्चा सम्भाले हुई थी. मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और रागिनी सिंह ने इन कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर हरीश जोशी, मानस प्रसुन्न, राज कुमार अग्रवाल, महंत पांडे, स्वरूप भट्टाचार्य, अरविंदम बनर्जी सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे.