Dhanbad:धनसार व ट्रैफिक थाना प्रभारी लाइन क्लोज

एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर सह धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय व ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है।

Dhanbad:धनसार व ट्रैफिक थाना प्रभारी लाइन क्लोज

Advertisement

धनबाद। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर सह धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय व ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है। प्रभात कुमार ने जिले में बतौर पुलिस कप्तान पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया है.

यह भी पढ़ें:Dhanbad:मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिभा सम्मान समारोह प्रेरणा 2025 संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

धनबाद व ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में नये थाना प्रभारी की पोस्टिंग की गयी है। साइबर पुलिस स्टेशन से पुलिस इंस्पेक्टर मनोहर करमाली को धनसार का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार को ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाया गया है। दोनों अफसरों को शीघ्र ही नया पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।