गैगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद से गुमला जेल में किया गया शिफ्ट, अंदर से कर रहा था क्राइम ऑपरेट

झारखंड के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल से गुमला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वह पिछले पांच माह से धनबाद जेल में बंद थे। सुजीत सिन्हा के गुमला जेल जाने से धनबाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उसे घाघीडह जेल से धनबाद लाया गया था।

गैगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद से गुमला जेल में किया गया शिफ्ट, अंदर से कर रहा था क्राइम ऑपरेट

Advertisement

धनबाद। झारखंड के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल से गुमला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वह पिछले पांच माह से धनबाद जेल में बंद थे। सुजीत सिन्हा के गुमला जेल जाने से धनबाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उसे घाघीडह जेल से धनबाद लाया गया था।

लखीसराय: सूर्यगढ़ा में रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नीै की गला दबाकर मर्डर

अंमन से विवाद
बताया जाता है कि अमन सिंह और सुजीत सिन्हा के बीच इन दिनों नहीं पट रहा है। सुजीत सिन्हा के अलावा अमन गैंग के कई क्रिमिनल अभी धनबाद जेल में बंद है। डैंजर शूटर समीर गांधी उर्फ सतीश साव भी धनबाद जेल में ही है। नीजर मर्डर केस में एक्स एमएलए संजीव सिंह, पिंटु सिंह उर्फ जैनेंद्र सिंह, धनजी सिंह, संजय सिंह, डब्लु गिरी समेत अन्य भी इन दिनों धनबाद जेल में ही बंद है।

अलग बैरेक में था सुजीत सिन्हा

धनबाद जेल में सुजीत सिन्हा को अलग बैरेक में रखा जा रहा था। इसमें किसी दूसरे को जाने की इजाजत नहीं थी। जेल प्रशासन यह नहीं चाहता था कि सुजीत सिन्हा धनबाद जेल में रह कर किसी बड़े मामले को अंजाम दे। वहीं इसके अलावा जेल में भी किसी से उसकी कोई अदावत हो। उल्लेखनीय हो कि बैंक मोड़ के व्यवसायियों से रंगदारी मांगने व सरायढेला में रंगदारी मांगने के आरोप में सुजीत सिन्हा के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।
सुजीत का पीएलएफआइ से भी संबंध

सुजीत सिन्हा का नक्सली माओवादी संगठन पीएलएफआइ से भी है नाता रहा है। धनबाद पुलिस इस बात का खुलासा की थी। पीएलएफआइ का सदस्य अवधेश जयसवाल उर्फ चूहा ने जब बैंक मोड़ के व्यवासायियों से रंगदारी मांगनी शुरु की थी। चूहा का संबंध सुजीत सिन्हा के साथ भी था। पुलिस जांच पता चला कि सुजीत के गैंग के कई लोग पीएलएफआइ से भी जुड़े है।