जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने शोपियां एनकाउंटर में हिज्बुल कमांडर लतीफ टाइगर समेत 3 आतंकी ढेर किये

Advertisement

श्रीनगर:

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां स्थित इमाम साहिब इलाके में इनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर लतीफ टाइगर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है. इनकाउंटर में मारा गया लतीफ टाइगर हिज्बुल का टॉप कमांडर था. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहनाहै कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार सुबह छह बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच इनकाउंटर हुई है. आर्मी की नॉर्दर्न कमांड ने ट्वीट में बताया, 'शोपियां में ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकी मारे गये है. घातक हथियार बरामद हुए हैं.सुरक्षा बलों का जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है.