झारखंड:जब तक बीजेपी गर्वमेंट को उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक माला नहीं पहनेंगे: रामेश्वर उरांव
झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि जब तक राज्य से बीजेपी गर्वमेंट को नहीं उखाड़ फेकेंगे तब तक माला नहीं पहनेंगे.नई दिल्ली से बुधवार को रांची पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस मु्ख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जब तक भाजपा की सरकार रहेगी, वे माला नहीं पहनेंगे.प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन में अभिनंदन सह पदभार ग्रहण समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव,कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,डॉ इरफान अंसारी,राजेश ठाकुर मानस सिन्हा एवं संजय लाल पासवान का अभिनंदन किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ उरांव ने कहा कि बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना एकमात्र लक्ष्य है. जब तक ऐसा हो नहीं जाता तब तक कार्यकर्ताओं की माला नहीं पहनेंगे.विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी गर्वमेंट की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों तक जाकर आम जनता को सच्चाई से अवगत करायेंगे.
कार्यकारी अघ्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हम सब मिल कर संगठन को और धारदार बनायेंगे,ताकि आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने संगठन एवं विचारधाराओं की ताकत से पराजित कर सकें.राजेश ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार की विफलताएं ही चुनाव के अहम मुद्दे होंगे. मुख्य रूप से बेरोजगारी,भुखमरी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्र में सरकार फेल रही है.इन सभी मुद्दों को लेकर जनता की अदालत में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता जायेंगे और सच्चाई से आम जनता को रूबरू करायेंगे.जनता को कांग्रेस से बड़ी अपेक्षाएं हैं.डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ोगी और संताल परगना की 18 सीटों में से 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.मानस सिन्हा ने कहा कि पार्टी में ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को जोड़ा जायेगा.वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मागदर्शन में संगठन को गति प्रदान की जायेगी.इससे पार्टी मजबूत होगी और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी.संजय लाल पासवान ने कहा कि हम सबको मिल कर मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करना है.
समारोह में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू,एक्स सीएम मधु कोड़ा,डॉ प्रदीप बलमुचू, तिलकधारी प्रसाद सिंह,एमएलए मनोज यादव,चंद्रशेखर दुबे,डॉ सरफराज अहमद,चित्रसेन सिंकु,डीपी जामुदा, मन्नान मल्लिक,केएन त्रिपाठी,डॉ जयप्रकाश गुप्ता,ओपी लाल,राजेश रंजन,डॉ गुलफाम मुजीबी,रोशन लाल भाटिया,राजीव रंजन प्रसाद,राणा संग्राम सिंह,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता,प्रदीप तुलस्यान,डॉ एम तौसिफ,अजय नाथ शाहदेव,कुमार गौरव,संजय पांडेय, जयशंकर पाठक समेत अन्य मौजूद थे.
[caption id="attachment_37759" align="alignnone" width="300"]
राजेश ठाकुर का स्वागत करते.[/caption]
धनबाद से विजय कुमार सिंह,मदन महतो,यूथ कांग्रेस से महासचिव कुमार गौरव उर्फ सोनु,एनएसयूआई जिला अद्यक्ष कुमार अभिरव जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, मनोज यादव,लक्षमण तिवारी, रामगोपाल भुवानिया समेत अन्य नेता स्वागत समारोह मे भाग लेने पहुंचे थे.




