Jharkhand:जेएमएम 43, कांग्रेस 31 व आरजेडी सात विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
- विश्रामपुर सीट को लेकर तेजस्वी नाराज
- ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेस में नहीं आये
- फस्ट फेज के 13 सीटों पर गठबंधन के कैंडिडेट की घोषणा
झारंखंड में जेएमएम, कांग्रेस व आरजेडी के बीच महागठबंधन हो गया है. महागठबंधन जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को सीएम का कैडिडेट पेश कर चुनाव लड़ेगा. जेएमएम 43, कांग्रेस 31 व आरजेडी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा. महागठबंधन ने पहले फेज के लिए 13 सीटों का एलान कर दिया है. राज्य की सभी 81 सीटों में कौन कहां लड़ेगा व कितन सीटों पर लड़ेगा इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जायेगी. रांची प्रेस क्लब में शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व विधयक दल के नेता आलमगीर आलम ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेस में महागठबंधन का एलान किया. हलांकि प्रेस कांफ्रेस में आरजेडी की ओर से कोई लीडर मौजूद नहीं थे. प्रेस कांफ्रेस से पूर्व बैठक में तेजस्वी शामिल थे. पीसी के समय तेजस्वी उपस्थित नहीं हुए. वह अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रिम्स चले गये. कहा जा रहा है कि विश्रामपुर सीट को लेकर तेजस्वी दावा कर रहे थे. कांग्रेस किसी हाल में इस सीट को छोड़ने को राजी नहीं थी कांग्रेस ने यहां से एक्स मिनिस्टर ददई दूबे को उतारा है. प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि महागठबंधन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. हेमंत के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे. महागठबंधन की ओर से फस्ट फेज के सीटों की घोषणा भी कर दी गयी. फस्ट फेज के 13 सीटों में से छह कांग्रेस चार झामुमो और तीन राजद सीटें राजद को मिली हैं.इन 13 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 नवंबर है. प्रेस कांफ्रेस में महागठबंधन ने सेकेंड, थर्ड, फोर्थ व पांचवे चरण के लिए सीटों की घोषणा नहीं की. हालांकि कांग्रेस और झामुमो में सीटों की संख्या को लेकर कोई जिच नहीं है.झामुमो को 43 और कांग्रेस को 31 सीटें दी गई हैं. बताया जाता है कि कांग्रेस अपने हिस्से से वामदलों लिए सीट छोड़ेगी. झामुमो वाम दल के घटक मासस के लिए दो सीठ छो़ड़ेगी. महागठबंधन में इन दलों के शामिल नहीं होने की स्थिति में दोनों पार्टियां अपना कैंडिडेट उतारेगी. महागठबंधन में माले व मासस के शामिल होने की बात कही जा रही है. बाबूलाल मरंडी की जेविएम के अलावा सीपीआइ व सीपीएम महागठबंधन से अलग लड़ेगी. फस्ट फेज में सीटों कांग्रेस (6) : लोहरदगा, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर और भवनाथपुर झामुमो (4) : गुमला, विशनपुर, लातेहार और गढ़वा राजद (3) : छतरपुर, हुसैनाबाद और चतरा राजद के लिए देवघर, गोड्डा, कोडरमा और बरकट्ठा सीट छोड़ी गयी है. फुलप्रूफ गठबंधन : आरपीएन झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि गठबंधन को लेकर अटकलें लगानेवाले लोगों को जवाब दे दिया गया है. एक फुलप्रूफ गठबंधन तैयार हो गया है. उन्होंने कहा कि राजद को लेकर जो कुछ सवाल हैं उनको समय पर सुलझा लिया जायेगा.आरजेडी गठबंधन में ही रहेगा. लालू यादव से मुलाकात के बाद स्पष्ट होगी स्थिति : हेमंत एक्स सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी लालू यादव को जेल में ऐसे रखा गया है जैसे देश का सबसे बड़ा आतंकवादी हो. राजद को लेकर जो भी भ्रम है वह लालू यादव से मुलाकात के बाद खत्म हो जायेगा.समय के साथ राजद से जुड़े सवालों का जवाब मिल जायेगा.तेजस्वी यादव से बातचीत चल रही है. हम लगातार संपर्क में हैं. गठबंधन के बारे में राजद को पूरी जानकारी है. उन्हें निर्णय लेने में वक्त लग रहा है. सीट शेयरिंग से तेजस्वी नाराज, बावजूद RJD महागठबंधन में रहेगा! आरजेडी की पसंद की विश्रामपुर सीट कांग्रेस को दिए जाने से महागठबंधन में मामला उलझ गया है. तेजस्वी नाराज है और इसी कारण वह रांची में महागठबधन की ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेस में नहीं पहुंचे. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से देर शाम रिम्स में बातचीत के बाद तेजस्वी ने कहा कि पार्टी का फैसला झारखंड के हित में होगा.उन्होंने कहा कि आरजेडी महागठबंधन में है. जेविएम ने फस्ट फेज के 13 में से नौ सीटों के कैंडिडेट घोषित किये रांची:बाबूलाल मरांडी की पार्टी राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने फस्ट में चुनाव हो रहे 13 विधानसभा सीटों में 9 सीटों के लिए प्रत्याशी का एलान कर दिया है. जेविएम में गुरुवार को शामिल होने वाले डॉक्टर राहुल अग्रवाल को डालटनगंज से कैंडिडेट बनाया गया है. एक्स मिनिस्टर रामचंद्र केशरी के पुत्र विजय कुमार केशरी को भवनाथपुर से प्रत्याशी बनाया है. जेविएम की केंद्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा एवं सुनीता सिंह ने पार्टी ऑफिस में नौ कैंडिडेटों के नाम की घोषणा की. शेष चार सीटों पर प्रत्याशी का एलान दो-तीन दिनों में कर दिया जायेगा. जेविएम ने चतरा से तिलेश्वर राम,बिशनपुर से महात्मा उरांव,पांकी से रूद्र कुमार शुक्ला, डालटनगंज से डॉक्टर राहुल अग्रवाल,विश्रामपुर से अंजू सिंह,छत्तरपुर से धमेंद्र प्रकाश बादल, हुसैनाबाद से बीरेंद्र कुमार,गढ़वा से सूरज प्रसाद गुप्ता व भवनाथपुर से विजय कुमार केशरी को कैंडिडेट बनाया है.




