लातेहार: एंबुलेंस नहीं मिली, गर्भवती महिला को में बाइक पर बिठाकर लाया हॉस्पीटल

Advertisement

लातेहार:

लातेहार में बीमार गर्भवती महिला को हॉस्पीटल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. परेशान परिजनों ने मजबूरी में महिला को बाइक से लेकर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे. डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स, रांची रेफर कर दिया है. परिजनों ने बताया कि गर्भवती महिला को अस्‍पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया था.काफी देर इंतजार की, एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण महिला को बाइक पर बैठाकर ही स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र इलाज कराने पहुंच गये. बताया जाता है कि महिला की हालत बेहद खराब हो गई थी. महिला बेहोशी की हालत में थी. डॉक्टरों ने महिला की जांच कर तत्काल रिम्स रेफर कर दिया. गर्भवती महिला को घर से हॉस्पीटल लाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर लातेहार के सिविल सर्जन एस शर्मा ने महिला के परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कॉल किया. वे एंबुलेंस पहुंचने का इंतजार नहीं कर सके और महिला को बाइक पर बैठाक ही हेल्थ सेंटर पहुंच गये. उन्‍होंने कहा कि आप अगर एंबुलेंस बुलायेंगे तो थोड़ा इंतजार करना ही पड़ेगा. एंबुलेंस पहुंचने में थोड़ा समय तो लगता ही है.