नई दिल्ली: राहुल के इस्तीफे से आहत कार्यकर्ता ने एआइसीसी ऑफिस के बाहर सुसाइड की कोशिश की
कांग्रेस प्रसिडेंट राहुल गांधी के इस्तीफे से नाराज एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली एआइसीसी ऑफिस के बाहर सुसाइड करने की कोशिश की. कांग्रेस ऑफिस के बाहर अफरातफरी मच गयी.
कांग्रेसी कार्यकर्ता ने सुसाइड करने के लिए वहां एक पेड़ से खुद को लटका लिया.वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतार लिया. कार्यकर्ता बार-बार राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की अपील कर रहा था.उसका कहना था कि अगर राहुल गांधी ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो वह सुसाइड कर लेगा. उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के हाथों मिली हार के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेसी नेता राहुल को अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए कह रहे हैं.




