नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एटीएम कार्ड क्लोन कर पैसे निकलाने वाले वाले जामताड़ा के तीन युवकों को दबोची
- एक लाख पांच हजार रुपये कैश, पांच मोबाइल फोन, कार्ड रीडर और एक कार्ड क्लोनिंग मशीन बरामद
- झराखंड से दिल्ली तक नेटवर्क वाले साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा
- प्रीत बिहार में एटीएम बदलकर झांसा देने की थी कोशिश
दिल्ली पुलिस ने प्रीत बिहार इलाके से एटीएम कार्ड क्लोन कर लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकलाने वाले उड़ाने वाले वाले झारखंड के जामताड़ा के तीन युवकों को पकड़ी है. पुलिस गिरफ्त में आये युवकों में अमित कुमार (26), मनोज कुमार शर्मा (28), और रोहित मंडल (25) शामिल है. पुलिस तीनों के पास से 1.05 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, कार्ड रीडर और एक कार्ड क्लोनिंग मशीन बरामद की है. तीनों से पूछताछ में पुलिस को इस साइबर क्रिमिनल गैंग के बारे में अहम जानकारी मिली है. ईस्ट डिस्ट्रिक के डीसीपी जसमीत सिंह का कहना है कि दीपक सच्चर प्रीत विहार इलाके में एटीएम से कैश निकालने गये थे. मनोज, अमित व रोहित वहां पहुंचे और दीपक से उसका एटीएम कार्ड दिखाने को कहा. तीनों ने देखने के बहाने दीपक का एटीएम कार्ड बदल लिया. दीपक ने कार्ड कार्ड बदलते देख शोर मचा दिया. शोर सुनकर आसपास के लोगों के सात बगल में पेट्रोलिंग कर रही प्रीत विहार पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंच तीनों को दबोच लिया.दीपक की कंपलेन पर तीनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में तीनों ने झारखंड के जामतड़ा का रहने वाला बताया है. मनोज व अमित बीए पास है. गैंग का लीडर जामताड़ा में है. गैंग लीडर लोगों के फोन पर कॉल कर झांसा देकर एटीएम कार्ड की डिटेल ले लेता है. गैंग लीडर डिटेल जानकारी को तीनों को देता है. जामताड़ा की मिली एटीएम डिटेल के आधार पर तीनों लोग एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लेते हैं. दिल्ली में एटीएम के पास कस्टमरों के अकाउंट की छानबीन कर जिन अकाउंट में ज्यादा पैसा होता, उन्हीं खातों से कैश निकाल लेते थे. तीनों पुलिस को चकमा देने के लिए दिल्ली में सिर्फ कैश निकलने के लिए आते थे. पुलिस तीनों से पूछताछ में गैंग से जुड़े अन्य मेंबरों की जानकारी मिल गयी है.




