पटना: BJP के एक्स एमएलए का बेटा समेत दो चेन स्नेचिंग में अरेस्ट, इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के साथ करता था छिनतई

बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन की पुलिस ने BJP के एक्स एमएलए के बेटे राकेश राज समेत दो चेन स्नेचर को अरेस्ट किया है। इसमें एक युवक निखिल बेंगलुरु के कॉलेज से बीटेक करने वाला युवक भी है। 

पटना: BJP के एक्स एमएलए का बेटा समेत दो चेन स्नेचिंग में अरेस्ट, इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के साथ करता था छिनतई

Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन की पुलिस ने BJP के एक्स एमएलए के बेटे राकेश राज समेत दो चेन स्नेचर को अरेस्ट किया है। इसमें एक युवक निखिल बेंगलुरु के कॉलेज से बीटेक करने वाला युवक भी है। 
 पुलिस ने बखरी विधानसभा सीट से बीजेपी एमएलए रह चुके रामानंद राम के बेटे राकेश राज को झपटमारी करते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है। पूछताछ में  एक ने बताया कि वह बीजेपी के एक्स एमएएल रामानंद राम के बेटे हैं। वहीं दूसरा युवक निखिल इंजीनियरिंग का छात्र है।मूल रूप से सीतामढ़ी के रहने वाले निखिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह बेंगलुरु के कॉलेज से बीटेक कर रहा है। कोरोना के कारण लॉकडाउन में उसके कॉलेज में छुट्टी हो गई है। इसके बाद वह पटना आकर शास्त्री नगर इलाके में रह रहा है। यहीं पर निखिल एक्स एमएलए के बेटे राकेश राज के संपर्क में आया।
मौज-मस्ती पर खर्च कर देते थे 10 हजार 
संपर्क में आने के बाद प्रारंभ में राकेश ने निखिल को खूब मौज मस्ती करवाई। बाद में मौज-मस्ती के लिए पैसे कम होने लगे। युवकों ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना अपनी मौज-मस्ती पर लगभग 10 हजार रुपये खर्च कर देते थे। पैसे कम पड़ने पर दोनों ने स्नेचिंग शुरू कर दिया। वे मोबाइल, चेन, कानो की बाली, पर्स आदि की स्नेचिंग करते थे।
मोबाइल झपटकर भागने के क्रम में पकड़े गये
पीएनएम मॉल के पास दोनों युवक मोबाइल झपटकर भागने की कोशिश कर रहे थे। रास्ते से गुजर रही पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन की पुलिस ने शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंची। लोकल लोगों की मदद से दोनों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस इन दोनों युवकों के पास से बरामद बाइकी भी जांच कर रही है कि क्या यह भी लूट की तो नहीं है।