झारखंड: रांची में पीएलएफआइ मामले में NIA को गवाही देने आया गुजरात का बिजनसमैन लापता

Advertisement

रांची:

उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े एक केस में एनआईए की नोटिस पर दिल्ली से 28 जुलाई को रांची गवाही देने आये गुजरात के टिम्बर व्यवसायी नवीन पटेल रहस्यमय ढंग से गायब हो गये हैं. नवीन ने परिजनों को सुसाइड नोट भेजा है. नवीन के परिजन परेशान हैं. परिजनों ने रांची पुलिस से संपर्क कर नवीन को ढूंढने की गुहार लगायी है. बिजनसमैन नवीन पटेल 28 जुलाई को एनआईए के रांची धुर्वा कैंप में आकर अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाया. एनआईए ने नवीन को फिर 29 जुलाई को बयान का वेरिफिकेशन के लिए दोबारा बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़ा यह मामला 25 लाख कैश की बरामदगी से संबंधित है जिसमें नवीन पटेल गवाह है. नवीन पटेल ने गुजरात में रह रहे परिजनों के पास भेजे मैसेज लिखा था वह सुसाइड करने जा रहे हैं. परिजनों ने इस बात की जानकारी मिलते ही रांची के पटेल समाज के अध्यक्ष तुलसी पटेल से संपर्क किया. तुलसी पटेल ने तत्काल इसकी जानकारी रांची के एसएसपी को दी. एसएसपी के निर्देश पर रांची पुलिस टीम लापता बिजनसमैन की खोज में जुटी है. पुलिस बजनसमैन नवीन का मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगा लोकेशन ट्रेस की है. नवीन काआखिरी लोकेशन यूपी रायबरेली बताया जा रहा है.