धनबाद:पुलिस ने गोविंदपुर में दो भट्ठा से 25 टन चोरी का कोयला जब्त, चार के खिलाफ एफआइआर

Advertisement

धनबाद:

गोविंदपुर पुलिस ने बरवा पूर्व दलदली गांव स्थित दो कोयला भट्ठों में रेड कर 25 टन अवैध कोयला जब्त किया है.गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में चार के नेम्ड समेत अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है.छापामारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह गोविंदपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज मनोज कुमार कर रहे थे. इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहले दलदली स्टार गोल्ड भट्ठा में रेड कर 15 टन अवैध कोयला बरामद की.पुलिस दल को देखते ही संचालक अशोक रवानी भाग निकला.पुलिस ने अशोक रवानी व सहयोगियों को एक्जयुज्ड बनाते हुए एफआइआर दर्ज की है.पुलिस दलदली के निखत इंडस्ट्रीज में रेड कर 10 टन कोयला जब्त की.मौके से भट्ठा संचालक फुफुआडीह निवासी शहीद शेख, दलदली निवासी अफसर शेख व बैंक मोड़ मटकुरिया निवासी सुमंत शर्मा भाग निकले.पुलिस मामले में मामले में गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में आइपीसी की सेक्शन 414,34 व 30 कोल माइंस एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की है.