उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में वरमाला के दौरान दुल्हन ने दुल्हे पर बरसाये थप्पड़

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ललपुरा पुलिस स्टेशन एरिया के एक वैवाहिक समारोह में जयमाल के दौरान दुल्हन के दूल्हे पर थप्पड़ बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन ने गले में जयमाल डाली, उसने दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाये। 

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में वरमाला के दौरान दुल्हन ने दुल्हे पर बरसाये थप्पड़

Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ललपुरा पुलिस स्टेशन एरिया के एक वैवाहिक समारोह में जयमाल के दौरान दुल्हन के दूल्हे पर थप्पड़ बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन ने गले में जयमाल डाली, उसने दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाये। 

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी में  फायरिंग करने वाले युवक की वाइफ से पूछताछ,पुलिस टीम पर पत्थरबाजी

हमीरपुर के ललपुरा में रविवार रात आई बारात आयी थी। स्टेज पर जयमाल के दौरान किसी बात से गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। यह देख बाराती-जनाती सभी भौंचक रह गये। हालांकि बाद में पुलिस ने बीच में बड़कर समझौता कराया और शादी की रस्में शुरू हुईं। वायरल वीडियो की थ्री सोसाइटीज नहीं करता है। 

हमीरपुर के ललपुरा पुलिस स्टेशन एरिया के स्वासा बुजुर्ग गांव के मनोहर अहिरवार की पुत्री रीना की शादी जालौन के आटा क्षेत्र के चमारी गांव के रविकांत अहिरवार के साथ तय हुई थी। रविकांत रविवार रात बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे ने दुल्हन के जयमाल पहनाया तो अचानक दुल्हन किसी बात पर गुस्सा गई और जयमाल को फेंकते हुए दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर स्टेज से चली गई। इसके बाद इसके बाद जनाती व बरातियों के बीच भी विवाद शुरू गया। लाठी डंडे चलने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता कराया। इसके बाद फिर शादी की रस्में शुरू हुईं।

बताया जाता है कि बताया गया है कि दुल्हन को दूल्हा पंसद नहीं आया। इससे पहले उसने उसे देखा नहीं था। जयमाल के स्टेज पर दूल्हे को देखकर दुल्हन नाराज हो गई। गुस्से में आकर उसने दूल्हे को थप्पड़ मार दिए। दुल्हे को थप्पड़ जड़ने के बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गयी। उसने  शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद  अफरा तफरी का माहौल हो गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को दौरे आते हैं। सुलह समझौते के बाद शादी की रस्म पूरी हो गई है और दुल्हन को दूल्हा विदा कर कर ले गया है। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पक्ष के बीच राजीनामा हो गया और आगे की रस्में पूरी की गई हैं।