जमशेदपुर : सोरेन फैमिली ने ही झारखंड को सबसे ज्यादा लूटा: रघुवर

Advertisement

एग्रिको मैदान में कोल्हान बीजेपी का प्रमंडलीय शक्ति केंद्र सम्मेलन,सभी 14 सीटें जीतने का दावाजमशेदपुर:

सीएम रघुवर दास ने ने कहा है कि अगर झारखंड को अगर किसी ने सबसे ज्यादा लूटा है तो वो है शिबू सोरेन की फैमीली. बीजेपी में चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन झामुमो में किसी को बड़ा नेता बनना है तो गुरुजी के परिवार में जन्म लेना होगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा लुटेरा है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट का सबसे ज्यादा उल्लंघन सोरेन परिवार ने किया. रांची में रहनेवाले परिवार ने पूरे राज्य में जमीन खरीदी. राज्य में 2004 से 2014 तक चोर चुहाड़ की सरकार थी, जिसमे सिर्फ घोटाले हुए सीएम सोमवार को जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में बीजेपी के कोल्हान प्रमंडलीय शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. रघुवर ने कहा कि. कहा कि इस बार राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट जीतेंगे. पिछली बार राजमहल और दुमका सीट लूज किए थे, इस बार उसे भी हासिल करेंगे. इसीलिए मैं संथाल परगना बार बार जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि झारखंड डबल इंजन सरकार की वजह से प्रगति की राह पर चल पड़ा है. यहां से बिचौलिया का सफाया हो गया है. यही वजह है कि बिचौलियों की पोषक पार्टियां बेचैन हो चुकी है. सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की कसरत में जुटा है. सीएम ने कहा कि सभी कसरत करते रह जाएंगे और मोदी का कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला. सभी तबके के विकास के लिए मोदी सरकार के कार्य महत्वपूर्ण हैं और इसका लाभ मिलेगा. अबकी बार चार सौ पार का नारा देते हुए सीएम ने कहा कि यह लक्ष्य हमे हासिल करना है. बीजेपी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने और लोगों को सरकार के कार्यों से अवगत कराने को कहा. सम्मेलन को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व एमपी लक्ष्मण गिलुआ, एमपी विद्युत वरण महतो, एक्स सीएम अर्जुन मुंडा, मिनिस्टर सरयू राय, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, पोटका एमएलए मेनका सरदार, घाटशिला एमएलए लक्ष्मण टुडू ने भी संबोधित किया. सीएम रघुवर के पहुंचने से पहले सरयू कार्यक्रम स्थल से निकल गये जमशेदपुर: मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने के लिए बीजेपी प्रसिडेंट अमित शाह को लेटर लिखकर अनुमति मांगने के व सरकार तथा सीएम की कार्यशैली की आलोचना' की वजह से खासे चर्चा में आये खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय अब सीएम रघुवर दास के साथ मंच साझा करने से भी परहेज करने लगे हैं. अब मुख्यमंत्री रघुवर दास के आमने-सामने होने से भी परहेज करने लगे हैं. शायद इसी वजह से सोमवार को जमशेदपुर एग्रीको मैदान में आयोजित भाजपा के प्रमंडलीय शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री सरयू ने भाग तो लिया, लेकिन सीएम के पहुंचने की सूचना के बाद वहां से निकल गये. सरयू राय के साथ मंच पर एक्स सीएम अर्जुन मुंडा भी थे. दोनों लीडर मंच से उठकर साथ ही निकले थे, लेकिन जब सीएम रघुवर दास के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने का एलान हुआ तो अर्जुन मुंडा वापस मंच पर आ गये. लेकिन मिनिस्टर सरयू राय कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर चले गये. मंच पर अर्जुन मुंडा के बगल में सरयू राय के लिए रखी कुर्सी खाली रह गयी. कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी नेता व कार्यकर्ता इस पर तरह-तरह की चर्चा करने लगे. सरयू राय चल रहे हैं नाराज मंत्री होने के बाबजूद सरयू सरकार को नीतिगत मामलों को लेकर बराबर कठघरे में खड़ा करते ही रहे हैं. सरयू अपनी आदत व बेदाग छवि के कारण जहां कुछ भी गलत लगता है वह विरोध करते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखने के बाद इस बार बात बहुत आगे तक बढ़ चुकी है. अब सामान्य माहौल नहीं रह गया है. सरयू राय ने शनिवार को बीजेपी प्रसिडेंट मित शाह को पत्र लिखकर मंत्री पद से मुक्त करने की अनुमति मांगी थी. उन्होंने यह भी कहा था कि रघुवर सरकार में उन्हें मंत्री बने रहने से शर्मिदगी होती है. दिल्ली से लौटने के बाद अजुर्न मुंडा से की थी मुलाकात सरयू राय दिल्ली से लौटने के बाद रविवार की शाम एक्स सीएम अर्जुन मुंडा से जमशेदपुर के घोड़ाबांधा (टेल्को) स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की थी. सरयू राय और अर्जुन मुंडा के बीच लगभग एक घंटे तक बात हुई थी. मुंडा ने कहा था कि यह मुलाकात उसी मुद्दे पर केंद्रित थी, जो अखबारों में चल रहा है. सरयू पहले भी इन बातों का जिक्र उनसे कर चुके हैं, लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जिसे संगठन में ही रखना चाहिए. वहीं से उसका समाधान हो सकता है. उन्होंने राय जी को आश्वस्त किया है कि वह भी अपनी ओर से उनकी बात को संगठन में रखेंगे. इसके सिवा इस मुलाकात के कोई मायने नहीं हैं.सरयू के मुंडा से मिलने के बाद कयासों को बल मिला था कि उन्हें मुंडा का साथ मिल गया है.