रांची: ओलंपिक गेम के बास्केट बॉल में धनबाद की टीम को कांस्य पदक मिला
रांची: रांची में आयोजित झारखण्ड स्टेट गेम्स (झारखण्ड ओलम्पिक) में धनबाद बास्केटबॉल की टीम को कांस्य पदक मिला है. टीम के प्लेयर ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन सेमी फाइनल में रांची की टीम सेदो अंकों से हार गयी. उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में 10 से 12 फरवरी तक झारखण्ड ओलम्पिक का आयोजन किया गया था. धनबाद जिला बास्केट बॉल टीम ने बेहतरखेल का जौहर दिखाते हुए अपने पहले और दूसरे मैचमें गोड्डा और चतरा को हराकर सेमीफाइनल में जगहपक्का कर लिया था. धनबाद की टीम सेमीफाइनलमैच में रांची की टीम से दो अंकों से हार गयी.




