अररिया: लव मैरिज की मिली सजा,खूंटे से बांधकर पिटाई, गांव को भोज, डेढ़ लाख जुर्माना

अररिया जिले में रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या 14 में लव मैरिज करने पर युवक को ग्रामीणों ने भोज देने और डेढ़ लाख रुपये जुर्माना का तुगलकी फरमान सुना दिया। जब युवक और उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो मंगलवार को ग्रामीणों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई की। युवक के पिता को खूंटे से बांध कर पीटा।

अररिया: लव मैरिज की मिली सजा,खूंटे से बांधकर पिटाई, गांव को भोज, डेढ़ लाख जुर्माना

Advertisement

अररिया। अररिया जिले में रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या 14 में लव मैरिज करने पर युवक को ग्रामीणों ने भोज देने और डेढ़ लाख रुपये जुर्माना का तुगलकी फरमान सुना दिया। जब युवक और उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो मंगलवार को ग्रामीणों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई की। युवक के पिता को खूंटे से बांध कर पीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को छुड़ाया। मामले में एफआइआर दर्ज की गयी है।  
क्या है मामला
रामघाट पंचायत के सीताराम यादव का बेटा सुमन यादव अमृतसर में रह कर मजदूरी करता था। उसका वहीं दो बच्चों की मां उषा देवी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह पूर्व उषा देवी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर नरपतगंज आ गई। यहां दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर साथ रहने लगे। ग्रामीणों को यह बात नागवार गुजरी।

ग्रामीणों ने सोमवार को नरपतगंज पुलिस स्टेशन में आवेदन दिया कि सीताराम यादव ने अमृतसर की महिला एवं दोनों बच्चों को गायब कर दिया है। आरोप है ग्रामीणों ने सीताराम यादव के पिता को खूंटे से बांधकर पीटा। इसी दौरान 10-15 लोगों ने जबरन सीताराम यादव के घर में घुसकर महिलाओं को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामले में सीताराम यादव की दूसरी बहू सीता देवी ने गांव के ही मुन्ना यादव, अमरेंद्र यादव, अरुण यादव, किशन कुमार, गणेश यादव, बेचन यादव आदि पर घर में घुसकर मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।