बिहार: दीपावली की रात नवादा के नरहट पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों ने किया नागिन डांस, VIDEO वायरल

नवादा जिले के नरहट पुलिस स्टेशन कैंपस में पुलिसकर्मियों का डांस करते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो शनिवार को दीपावली की रात का बताया जा रहा है।

बिहार: दीपावली की रात नवादा के नरहट पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों ने किया नागिन डांस, VIDEO वायरल

Advertisement

पटना। नवादा जिले के नरहट पुलिस स्टेशन कैंपस में पुलिसकर्मियों का डांस करते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो शनिवार को दीपावली की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में नरहट पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी नागिन डांस समेत अन्य प्ले बैक सांग पर नाचते- गाते नजर आ रहे हैं।

डांस प्रोग्राम में शामिल नरहट पुलिस स्टेशन एक प्रोबेशन सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई व एक चौकीदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी हैं। मोबाइल पर बज रहे गाने पर डांस का प्रोग्राम चल रहा है वह जगह नरहट पुलिस स्टेशन के अंदर का मेन गेट के समीप का है। सभी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हैं व गाने की धुन पर थिरकते व नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं।

नरहट थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो पुलिस स्टेशन कैंपस का है। यह प्रोग्राम उनकी अनुपस्थिति में तब हुआ, जब वे एरिया में पेट्रोलिंग पर थे। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के लिए मना किया था।