चतरा: क्रिमिनलों ने दिनदहाड़े ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रसिडेंट को मारी गोली, पीछा करने वाले युवक पर भी फायरिंग

कोयलांचल चतरा में क्रिमिनल अनकंट्रोल दिख रहे हैं। क्रिमिनलों मंगलवार की दिनदहाड़े सुबह साढ़े नौ बजे ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रसिडेंट प्रहलाद सिंह को गोली मार दी। मौके पर मौजूद मनोज चौधरी ने क्रिमिनलों की बाइक पकड़ना चाहा, जहां भी हाथ गोली मार दी गयी।

चतरा: क्रिमिनलों ने दिनदहाड़े ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रसिडेंट को मारी गोली, पीछा करने वाले युवक पर भी फायरिंग
प्रहलाद सिंह(फाइल फोटो)।

Advertisement

चतरा। कोयलांचल चतरा में क्रिमिनल अनकंट्रोल दिख रहे हैं। क्रिमिनलों मंगलवार की दिनदहाड़े सुबह साढ़े नौ बजे ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रसिडेंट प्रहलाद सिंह को गोली मार दी। मौके पर मौजूद मनोज चौधरी ने क्रिमिनलों की बाइक पकड़ना चाहा, जहां भी हाथ गोली मार दी गयी। दोनों को गोली मारने के बाद बाइक सवार क्रिमिनल भाग निकले।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की है। 
ग्रामीणों का कहना है कि गोली मारने के बाद क्रिमिनल करम मोड़ की ओर भागे हैं। भागने के क्रम में क्रिमिनलों का पिस्टल भी रोल मोड़ के समीप गिर गया था। क्रिमिनल बाइक रोककर पिस्टल उठाकर फिर चलते बने। ग्रामीणों के सहयोग से गोली लगने से घायल प्रहलाद सिंह को हॉस्पीटल पहुंचाया गया। गोली उनके सीने मेंलगी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स भेज दिया गया है। 
टंडवा ब्लॉक के बुकरू गांव निवासी प्रहलाद सिंह अवधपुर स्थित अपने ड्राइवर प्रमोद रजक से मिलने गये थे। टंडवा-धनगढ़ा-बुकरू रोड पर बाइक सवार दो क्रिमिनल आये और नाम पूछा। क्रिमिनलों ने सामने से उनके सीने में एक गोली मार दी। प्रहलाद सिंह कुर्सी से नीचे जमीन पर गिर गये। पास रहने वाला मनोज चौधरी मौके पर पहुंचा और प्रह्लाद सिंह को बचाने की कोशिश की। क्रिमिनलों की बाइक रोकने लगा। क्रिमिनलों ने उसे भी एक गोली मार दी। गोलाबारी के बाद बाइक से दोनों क्रिमिनल भाग निकले।