धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: बाइक रैली, पदयात्रा और भव्य समारोह से गूंजा शहर

धनबाद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली, पदयात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। शहरभर में गूंजे बाबा साहेब के विचार।

धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: बाइक रैली, पदयात्रा और भव्य समारोह से गूंजा शहर
बाबा साहेब की जयंती पर दिखा जबरदस्त उत्साह।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयला राजधानी धनबाद में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और हर तरफ बाबा साहेब के विचारों की गूंज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: झारखंड: रांची में 2.94 करोड़ की हेराफेरी, वेतन बिल में खेल कर सरकारी खजाने पर डाका, FIR, एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन, भीम सेना, बहुजन समाज पार्टी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने मिलकर भव्य बाइक रैली और पदयात्रा का आयोजन किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली और अंत में अंबेडकर चौक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें, शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। 

छोटा खरिकाबाद अम्बेडकर क्लब की भव्य बाइक रैली

छोटा खरिकाबाद अम्बेडकर क्लब धनबाद से रैली छोटा खरिकाबाद से शुरू होकर भूली, आजाद नगर, वासेपुर, नया बाजार, पूजा टॉकीज, बेकार बांध, सिटी सेंटर और एलसी रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिभागी अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पहुंचकर सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान पूरे मार्ग में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में गूंजे बाबा साहेब के विचार

आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंटु दास ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया और समाज के पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।

वहीं बबलू दास ने कहा कि अगर बाबा साहेब नहीं होते तो आज समाज की स्थिति बेहद दयनीय होती। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही बहुजन समाज को अधिकार और सम्मान मिला है, खासकर महिलाओं के उत्थान में बाबा साहेब की भूमिका अतुलनीय है।

केक काटकर और खीर वितरण कर मनाई खुशी

छोटा खरिकाबाद अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और बाद में केक काटकर जयंती मनाई। कार्यक्रम के अंत में खीर वितरण किया गया और सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

युवाओं से किया गया विशेष आह्वान

वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें, शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लेने की भी अपील की।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस आयोजन में सुजीत दास, भरत कुमार, धरम दास, सुभाष दास, राजू दास, संजीत दास, दयाराम दास, राजेंद्र दास, शुभम कुमार, कन्हैया कुमार, कामेश्वर दास, प्रेम दास, प्रदीप कुमार, रंजीत दास, विकास, श्याम दास, सूरज दास, रवि कुमार, मनोज दास, रोहित कुमार, गौतम दास, राजा दास, विजय कुमार, कैलाश दास, विनोद दास, बबलू दास, विक्रम दास, अजीत दास, मुकेश कुमार दास, सुनील कुमार, नारायण दास, कुलदीप दास, अमन कुमार, साहिल कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे