धनबाद: रितेश पांडेय नाच-नाच कर ठेला पर बेचता है सब्जी, वीडियो वायरल

कोयला राजधानी धनबाद मेंआजकल रीकेश का सब्जी बेचने का तरीका चर्चे में हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

धनबाद: रितेश पांडेय नाच-नाच कर ठेला पर बेचता है सब्जी, वीडियो वायरल

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद मेंआजकल रीकेश का सब्जी बेचने का तरीका चर्चे में हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पांडेय जी सब्जी वाला के नाम से फेसम हुए रितेश पांडेय नामक युवक अपने ठेले पर एक बाजा लगा रखा है। उसमें जो गाना बजता है वह भी सब्जी बेचने को लेकर है। ताजा हरी सब्जी है, ले जा या ना ले जा तेरी मर्जी है वाला यह गाना भी सुनने में काफी पसंद किया जाता है।

पतला दुबला रीतेश  सिर पर पगड़ी बांध, आंखों पर काला चश्मा, शर्ट और पैंट पहन कर अपना ठेला लेकर चलता है। जहां भी ठेला खड़ा करता है वहां गाना बजना शुरू होता है। रितेश पांडेय डांस करते हुए सब्जी बेचने शुरू कर देते हैं। रितेश पांडेय पहले वे एक कंपनी में काम करते थे, लेकिन सेलरीकाफी नहीं थी। इसलिए सब्जी बेचने लगा। अनपढ़ रितेश को गानों का बहुत शौक है। यही कारण है कि सब्जी बेचने के लिए भी ऐसे गीत का चयन किया जो सब्जी से संबंधित थी।

डीएस कॉलोनी निवासी रितेश सुबह 10 बजे अपना सब्जी का ठेला लेकर मोहल्ला में निकल पड़ता है। दोपहर तक दुकानदारी की और फिर शाम को इनका यह कारोबार शुरू हो जाता है। पांडेय की सब्जी डांस को देखकर  किसी युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडीओ को खूब पसंद किया जा रहा है। रीतेश की प्रशंसा की जा रही है।